8वें हफ्ते में भी खूब गरज रही ‘हनुमान अंश’, अब ‘धुरंधर 2’ के बाद ऐसा करने वाली बनी साल की दूसरी फिल्म


नीम करौली बाबा के जीवन पर बेस्ड फिल्म ‘हनुमान अंश’ पहले ही एक ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर बन चुकी है और रिलीज के 8वें हफ्ते में भी ये बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों कमा रही है. हाल ही में, इसने नेट कलेक्शन के मामले में 300 करोड़ क क्लब में एंट्री की है. इसी के साथ इस 1.8  करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने होश उड़ा देने वाला मुनाफा भी कमा लिया है. वहीं इसने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. चलिए यहां ‘हनुमान अंश’ की 54 दिनों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जानते हैं.

‘हनुमान अंश’ ने 54 दिनों में  कितनी कमाई की?
डिवोशनल ड्रामा ‘हनुमान अंश’ सिनेमाघरों में मौजूद तमाम नई फिल्मों के आगे भी डंके की चोट पर नोट कमा रही है. इस फिल्म का क्रेज रिलीज के 8वें हफ्ते में भी दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. बता दें कि इसने आठवें सोमवार यानी 53वें दिन 2.25 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी. वहीं 8वें मंगलवार फिर इस पर बजरंग बली की कृपा बरसी और इसने अपनी कमाई में जबरदस्त तेजी दिखाई.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के 54वें दिन 3.10 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ ‘हनुमान अंश’ की भारत में 54 दिनों की नेट कमाई अब 312.38 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 369 करोड़ रुपये हो गया है.
  • वहीं ओवरसीज में फ़िल्म ने 54वें दिन 0.25 करोड़ की कमाई की, जिससे इसकी कुल विदेशी कमाई अब तक 39.00 करोड़ हो गई है.
  • इसी के साथ इसकी दुनिया भर में कुल कमाई 408.00 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.

धुरंधर 2 के बाद  ये रिकॉर्ड बनाने वाली बनी साल की दूसरी फिल्म
1.8 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ ने 312.38 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है और इसने 310.58 करोड़ रुपये रहा है. आगे हिसाब लगाने पर यह 17254.44% का ज़बरदस्त रिटर्न बनता है. ये फिल्म ब्लॉकबस्टर बन चुकी है.

वहीं 310.58 करोड़ रुपये के प्रॉफिट के साथ, ‘हनुमान अंश’ 2026 की दूसरी ऐसी भारतीय फ़िल्म बन गई है जिसने 300 करोड़ रुपये से ज़्यादा का रिटर्न हासिल किया है. यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली फ़िल्म ‘धुरंधर 2’ थी, जिसने 961.32 करोड़ रुपये के रिटर्न के साथ अपना ऐतिहासिक सफर पूरा किया था.



Source link

Related posts

अक्षय कुमार की फिल्म ‘हैवान’ का फाइनल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, इतना भी नहीं कमा पाए दो स्टार्स, Bollywood Hindi News

रिलीज- 30 सितंबर | बजट- 104 करोड़: सुशांत सिंह राजपूत की वो हिट फिल्म, जिसकी सैलाब में डूब गया था पूरा बॉक्स ऑफिस

Hanuman Ansh Collection: 54 दिन में 1.53 करोड़ दर्शकों ने देखी फिल्‍म, 15519% प्रॉफिट, बाबा नीम करोली की महिमा! – hanuman ansh collection day 54 neem karoli baba film registers over 15 million footfalls yielding a profit of 15519 percent