Home ViralBareily News: वायरल बुखार के साथ त्वचा की बीमारियों का हमला, Bareily Hindi News

Bareily News: वायरल बुखार के साथ त्वचा की बीमारियों का हमला, Bareily Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Bareily News: वायरल बुखार के साथ त्वचा की बीमारियों का हमलावायरल बुखार के साथ त्वचा की बीमारियों का हमलावायरल बुखार के साथ त्वचा की बीमारियों का हमलावायरल बुखार

Bareily News: बरेली। मौसम में उतार-चढ़ाव का असर सेहत पर पड़ रहा है और वायरल बुखार के साथ खांसी, सांस लेने में तकलीफ और त्वचा की बीमारियों का हमला तेज हो गया है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की काफी भीड़ रही। बीते तीन दिनों से हो रही बारिश के चलते भी अस्पताल में मरीज कम आए। इसका भी असर दिखा और मौसम साफ होने के साथ ही ओपीडी में मरीजों की लंबी कतार लग गई। सोमवार को ओपीडी खुलने के साथ ही मरीजों की पर्चा काउंटर पर लाइन लगनी शुरू हो गई। दोपहर 1 बजे तक ऐसे ही हालात बने रहे। कई बार कतार में धक्कामुक्की तक हुई। ओपीडी में बुखार, खांसी के साथ सांस लेने में तकलीफ, सीने में जलन-जकड़न के रोगी अधिक रहे। सोमवार को जिला अस्पताल में सबसे अधिक मरीज त्वचा संबंधी बीमारी के इलाज कराने पहुंचे। त्वचा रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में दोपहर 2 बजे के बाद भी मरीजों की लंबी लाइन लगी रही。

डॉक्टरों की राय

अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. हरपाल सिंह ने बताया कि इस मौसम में वायरल बुखार का खतरा अधिक है। इसके साथ ही बारिश के बाद मच्छरजनित बीमारियों का हमला होने की आशंका बढ़ जाती है। खासकर बुजुर्ग और बच्चों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। बिना चिकित्सक के सलाह के एंटीबायोटिक, दर्दनिवारक दवाओं का सेवन नहीं करना चाहिए।

दिव्यांग प्रमाण पत्र

47 दिव्यांगों के बने प्रमाण पत्र

बरेली। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में सोमवार को 47 दिव्यांगों के प्रमाण पत्र बने। इस बार शिविर में दिव्यांगों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही और व्यवस्था में भी सुधार दिखा। बैठने के लिए पर्याप्त कुर्सियां रखी थीं। सुबह 10 बजे से दिव्यांग प्रमाण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 80 से अधिक दिव्यांगों ने आवेदन पत्र जमा किया। 12 बजे तक आवेदन पत्रों की जांच की गई। बीते दिनों फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र का मामला खुलने के बाद इस बार अतिरिक्त सतर्कता दिखी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦बरेली में अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या में क्यों वृद्धि हुई?−

मौसम में उतार-चढ़ाव और वायरल बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ और त्वचा बीमारियों के चलते मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है।

✦दिव्यांग प्रमाण पत्र शिविर में कितने दिव्यांगों ने आवेदन दिया?+



Source link

You may also like

Leave a Comment