Home Box OfficeThe Paradise Collection: ‘द पैराडाइज’ का दिखा कमाल, सिर्फ 5 दिनों में 150 करोड़ के करीब पहुंचा कलेक्शन, Bollywood Hindi News

The Paradise Collection: ‘द पैराडाइज’ का दिखा कमाल, सिर्फ 5 दिनों में 150 करोड़ के करीब पहुंचा कलेक्शन, Bollywood Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


फिल्म ‘द पैराडाइज’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी है। हालांकि पांचवें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने के बेहद करीब पहुंच गई है। विदेशों में भी फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसकी कमाई लगातार बढ़ रही है।

‘द पैराडाइज’ का डे वाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

पेड प्रीव्यू वाले दिन ‘द पैराडाइज’ ने 11.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसके बाद पहले दिन फिल्म ने 34.65 करोड़ रुपये की कमाई की। दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 14.90 करोड़ रुपये रहा, जबकि तीसरे दिन इसने 15.25 करोड़ रुपये कमाए। चौथे दिन फिल्म की कमाई बढ़कर 15.70 करोड़ रुपये पहुंच गई।

पांचवें दिन यानी सोमवार को फिल्म के कारोबार में गिरावट देखने को मिली। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने सोमवार को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

डे 0 (पेड प्रीव्यू): 11.60 करोड़

डे 1 (पहला दिन): 34.65 करोड़

डे 2: 14.90 करोड़

डे 3: 15.25 करोड़

डे 4: 15.70 करोड़

डे 5: 5 करोड़

भारत में 100 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म

पांचवें दिन की कमाई के साथ ‘द पैराडाइज’ का भारत में नेट कलेक्शन 97.10 करोड़ रुपये हो गया है। यानी फिल्म अब 100 करोड़ रुपये के आंकड़े से सिर्फ 2.90 करोड़ रुपये दूर है। वहीं भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 114.85 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

वर्ल्डवाइड भी शानदार कमाई

भारत के अलावा विदेशों में भी ‘द पैराडाइज’ को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में अब तक 30 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। इस तरह फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 144.85 करोड़ रुपये हो गया है।

भारत (नेट) – 97.10 करोड़ रुपये

भारत (ग्रॉस )- 114.85 करोड़ रुपये

ओवरसीज (ग्रॉस) – 30 करोड़ रुपये

कुल वर्ल्डवाइड (ग्रॉस) – 144.85 करोड़ रुपये

इस फिल्म में कौन-कौन हैं?

इस फिल्म में नानी, मोहन बाबू, कयादु लोहार, सोनाली कुलकर्णी और राघव जुयाल हैं।

हिंदी में भी रिलीज हुई है यह फिल्म?

हां, यह फिल्म सिनेमाघरों में हिंदी में भी रिलीज हुई है।



Source link

You may also like

Leave a Comment