Home Box Officeनीम करोली बाबा की ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर वो कर दिखाया जो देश की टॉप फिल्में न कर सकी, ‘मिर्जापुर’ लापता – hanuman ansh box office collection day 53 mirzapur the movie monday business and avengers endgame encore

नीम करोली बाबा की ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर वो कर दिखाया जो देश की टॉप फिल्में न कर सकी, ‘मिर्जापुर’ लापता – hanuman ansh box office collection day 53 mirzapur the movie monday business and avengers endgame encore

by BollywoodNewsAndMovie


नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने वो खेल कर दिया है जो अब तक भारत की ‘पुष्पा 2’ और ‘धुरंधर 2’ जैसी टॉप फिल्में भी नहीं कर पाईं। वहीं यहां बात करते हैं ‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ की कमाई की।

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 53 Mirzapur The Movie
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई, मिर्जापुर द मूवी कलेक्शन
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है। यह फिल्म लक्ष्मीनारायण नामक व्यक्ति की कहानी है, जो अपनी मां की मृत्यु के बाद ईश्वर की खोज में आध्यात्मिक यात्रा पर निकलता है। इस फिल्म मे बॉक्स ऑफिस पर जादू कर दिखाया है। वहीं ओटीटी की दुनिया पर गदर मचाने के बाद फिल्मी वर्जन के तौर पर सिनेमाघरों में 25 दिन पहले रिलीज हुई ‘मिर्जापुर द मूवी’ कमाई अब घटी है। इन सबके अलावा मार्वल स्टूडियोज की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ को 25 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में री-रिलीज किया गया है।

पहले बात करते हैं ‘हनुमान अंश’ की, जो महज दो करोड़ रुपये के बजट में बनी और 7 अगस्त को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की और पहले दो सप्ताह तक कम कमाई की, लेकिन सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के बाद इसकी कमाई में तेजी आई। फिल्म में शोभिनव सत्य ने मुख्य भूमिका निभाई है। इसमें विहान शेडगे, चंदन के आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी, गुलशन पांडे और भगवानदास पटेल भी नजर आए हैं।

नीब करौरी बाबा के भक्त स्टीव जॉब्स और मार्क जुकरबर्ग

नीब करौरी बाबा का जन्म वर्ष 1900 के आसपास उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के एक गांव में हुआ था और 1973 में उनका निधन हो गया। उनका कम उम्र में विवाह हो गया था और बाद में वह एक संत बन गए। उनके अनुयायियों में जूलिया रॉबर्ट्स, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जैसी प्रसिद्ध हस्तियां शामिल हैं। इस तरह की खबरें भी हैं कि स्टीव जॉब्स और मार्क जुकरबर्ग भी उत्तराखंड के कैंची धाम स्थित उनके आश्रम आ चुके हैं।

‘हनुमान अंश’ ने 53वें दिन वो किया जो किसी ने नहीं किया

फिल्म की शुरुआत 250 सिनेमाघरों में हुई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता के बाद अब इसे दिखाने वाले सिनेमाघरों की संख्या बढ़कर 2,000 हो गई है। फिल्म ने अब 53वें दिन भी खूब कमाल दिखाया है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इसने 8वें सोमवार को ₹2.35Cr रुपये की कमाई की है, जो अमूमन कोई बड़ी से बड़ी बजट की भारतीय फिल्में भी नहीं कर पाई हैं।

‘हनुमान अंश’ ने अब तक की सारी बम्पर फिल्मों को दी पछाड़

वहीं ‘हनुमान अंश’ के वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो फिल्म ने ₹404.25 Cr का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। वहीं विदेशों में फिल्म ने ₹38.75 Cr रुपये की कमाई की है। कमाई के हिसाब से ये फिल्म इस साल की चौथी टॉप फिल्म बन चुकी है। इतना ही नहीं फिल्म की 53वें दिन की कमाई की तुलना अगर अब तक सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों से करें तो उस मामले में भी ‘हनुमान अंश’ काफी आगे है। ‘हनुमान अंश’ ने जहां 53वें दिन ₹2.35Cr रुपये की कमाई की, वहीं देश में सबसे अधिक कमाई कर चुकी ‘पुष्पा 2’ ने 53वें दिन ₹1.00Cr की कमाई थी, जिसमें से हिंदी में इसने केवल 60 लाख रुपये कमाए थे। वहीं दूसरे नंबर पर रही ‘धुरंधर 2’ ने भी 53वें दिन ₹1.10Cr की कमाई की थी, जिसमें से हिंदी में इस फिल्म ने ₹1.06Cr की कमाई की थी।

‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई अब तेजी से घटी

पंकज त्रिपाठी, दिव्येन्दु, अली फजल, रशिका दुग्गल, रवि किशन, राजेश तैलंग, अभिषेक बनर्जी, जितेन्द्र कुमार जैसे सितारों से सजी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई अब तेजी से घटने लगी है। इस फिल्म ने 25वें दिन यानी चौथे सोमवार को ₹0.60Cr की कमाई की। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने कुल मिलाकर अब तक ₹227.65Cr की कमाई की है। वहीं इस फिल्म ने ₹331.57 Cr की वर्ल्डवाइड कमाई कर डाली है।

‘एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर’ ने ‘हनुमान अंश’ जितनी कमाई

इसी के साथ मार्वल स्टूडियोज ने अपनी अगली फिल्म ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ से पहले 25 सितंबर 2026 को ‘एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर’ री-रिलीज किया है। इसमें करीब 4 मिनट (4 नए सीन) का नया फुटेज जोड़ा गया है जो आनेवाली फिल्म से जुड़े हैं। इस फिल्म ने चौथे दिन भारत भर में यानी पहले सोमवार को वही कमाई (₹2.35Cr) की है जितनी ‘हनुमान अंश’ ने 53वें दिन यानी 8वें सोमवार को कमाई।

अर्चना सिंह

लेखक के बारे मेंअर्चना सिंहअर्चना सिंह नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में असिस्टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता की दुनिया में उनका सफर मुंबई से शुरू हुआ, जहां उन्होंने नवभारत टाइम्स अखबार के बाद न्यूज18 के साथ काम किया। साल 2008 से वह दिल्ली में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़ी हुई हैं। अपने करियर के दौरान उन्हें विविध भारती के साथ भी काम करने का अवसर मिला, जिसने उनके अनुभवों को तराशा। पत्रकारिता के सफर में उन्होंने क्राइम बीट से लेकर बीएमसी और लोकल न्यूज़ रिपोर्टिंग की जिम्मेदारियां संभालीं। इसके साथ ही फिल्मी पार्टियों, इवेंट्स और फिल्मी कलाकारों के इंटरव्यूज़ कवर किए। मुंबई में आयोजित काला घोड़ा आर्ट्स फेस्टिवल, सेंट जेवियर्स कॉलेज का ‘मल्हार फेस्टिवल’ जैसे इवेंट्स की रिपोर्टिंग भी इनके अनुभव का हिस्सा रही हैं। मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी अबू सलेम को जब भारत लाया गया था, उस अहम घटना पर रिपोर्टिंग करने का मौका भी इन्हें मिला।

विशेषज्ञता : नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में रहते हुए अर्चना सिंह ने एंटरटेनमेंट, न्यूज़, बिजनेस और लाइफस्टाइल जैसे कई अहम बीट्स पर काम किया। उन्हें रिसर्च आधारित फिल्मी खबरें, फीचर स्टोरीज और फिल्म या टेलिविजन से जुड़े मुद्दों पर ओपिनियन और एनालिसिस आर्टिकल लिखना खास तौर पर पसंद है। हॉलीवुड और बॉलीवुड की खबरें, एक्सप्लेनर स्टोरीज, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, फिल्मों और वेब सीरीज के रिव्यू, गॉसिप्स, फीचर कंटेंट, इंटरव्यू और टेलिविजन शोज को फैक्ट-चेक के साथ कवर करने में उनकी अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव: करीब 20 साल के पत्रकारिता अनुभव के साथ, इन्होंने अपने करियर के 18 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन को दिए हैं। इस दौरान ये संस्थान के एंटरटेनमेंट डेस्क का अहम हिस्सा रहीं। इनके काम के लिए इन्हें संस्थान की ओर से ‘अचीवर्स ऑफ क्रेडिबल एक्सलेंस ग्रैंड सल्यूट अवॉर्ड’ सहित कई बार बेस्ट परफॉर्मर अवॉर्ड दिया जा चुका है।

अर्चना सिंह ने मुंबई के सोमैया कॉलेज से साइंस विद्याविहार से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद इन्होंने केसी कॉलेज ऑफ आर्ट्स, मुंबई से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया।… और पढ़ें