Home Viralदिल्ली मेट्रो में खोए मासूम को Cisf ने मिलाया मां से, गले लगकर दोनों की आंखें हुईं नम, देखें वीडियो – Delhi Metro Cisf Tearful Reunites A Lost Child With His Mother Video Viral News In Hindi

दिल्ली मेट्रो में खोए मासूम को Cisf ने मिलाया मां से, गले लगकर दोनों की आंखें हुईं नम, देखें वीडियो – Delhi Metro Cisf Tearful Reunites A Lost Child With His Mother Video Viral News In Hindi

by BollywoodNewsAndMovie


दिल्ली मेट्रो वायरल वीडियो: दिल्ली मेट्रो में आए दिन यात्रियों के फोन, पर्स और दूसरी जरूरी चीजें खोने की खबरें सामने आती रहती हैं। लेकिन किसी यात्री का बच्चा खो जाना बेहद गंभीर और चिंताजनक स्थिति होती है। हाल ही में  सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो का एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बच्चा अपनी मां से बिछड़ जाता है। इसके बाद CISF जवानों और मेट्रो स्टाफ ने सूझबूझ दिखाते हुए बच्चे को सुरक्षित उसकी मां से मिलवा दिया। मां से मिलते ही बच्चा उससे लिपटकर फूट-फूटकर रोने लगा। 

दिल्ली: ऑटो चालक की दरियादिली ने जीता विदेशी महिला का दिल, फिर हुआ कुछ ऐसा, देखें वीडियो

सोशल मीडिया वायरल वीडियो

दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन पर करीब 8-10 साल का एक बच्चा अपनी मां से बिछड़ गया। बच्चे को अपने माता-पिता के नाम के साथ-साथ घर का पता भी याद था, लेकिन उसे परिवार में किसी का मोबाइल नंबर याद नहीं था। ऐसे में मेट्रो स्टाफ के लिए उसके परिजनों तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण था। इसके बावजूद मेट्रो स्टाफ ने बच्चे से मिली जानकारी के आधार पर उसके माता-पिता से संपर्क किया और उन्हें बताया कि बच्चा ओखला बर्ड सैंक्चुरी मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षित है। जानकारी मिलते ही बच्चे की मां स्टेशन पहुंचीं और अपने बेटे से लिपटकर रोने लगी।

यहां देखें वीडियो-


 



 



 





 





View this post on Instagram




 



 



 



 




 



 




 



 



 





 



 




A post shared by 😊 ROSHAN 😊 (@rk.singh3713)



मेट्रो स्टाफ और CISF जवानों का मां ने जताया आभार

मां और बेटे के लिए यह पल बेहद भावुक करने वाला था। एक-दूसरे को देखते ही दोनों गले लगकर फूट-फूटकर रोने लगे। मां के कुछ देर बाद शांत होने के बावजूद बच्चा काफी देर तक अपनी मां से लिपटकर फफकता रहा। आखिरकार, मां से मिलने के बाद बच्चे को सुकून मिला और दोनों साथ घर के लिए रवाना हो गए। आखिर में मां ने बच्चे को सुरक्षित उससे मिलाने के लिए मेट्रो स्टाफ और CISF जवानों का शुक्रिया अदा किया। इस पूरे मामले में स्टाफ की सूझबूझ और तत्परता की वजह से बच्चा सकुशल अपनी मां तक पहुंच सका।






इंसानियत अभी जिंदा है


दिल्ली मेट्रो के वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- आज मेट्रो में खोए हुए बच्चे को उसकी फैमिली से मिलाया गया। वीडियो को अबतक लाखों लोग देख चुके हैं, वहीं वीडियो सामने आने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। 





वाकई, यह सराहनीय काम था। बच्चे को सुरक्षित उसकी मां तक पहुंचाने में CISF जवानों और मेट्रो स्टाफ की भूमिका की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। वीडियो देखने वाले लोग उनकी सूझबूझ और तत्परता को सलाम कर रहे हैं। 




फुट ओवरब्रिज पर स्कूटी चढ़ाकर निकली महिला, वीडियो देख यूजर्स ने पकड़ लिया माथा 





Source link

You may also like

Leave a Comment