Home Viral‘मैंने तेरे ही भरोसे…’ कौन है वो अमेरिकी, जिस पर छाया ‘हनुमान अंश’ का जादू? – american singer alec soderberg hanuman ansh bhajan viral video tstf

‘मैंने तेरे ही भरोसे…’ कौन है वो अमेरिकी, जिस पर छाया ‘हनुमान अंश’ का जादू? – american singer alec soderberg hanuman ansh bhajan viral video tstf

by BollywoodNewsAndMovie


करीब 2 करोड़ रुपये से कम बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा प्रदर्शन किया है, जिसकी शायद ही किसी ने कल्पना की होगी. फिल्म दुनिया भर में 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. 52वें दिन तक इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 400 करोड़ रुपये पार कर गया था, जबकि भारत में फिल्म 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की नेट कमाई कर चुकी थी.

फिल्म की कहानी के साथ इसके गाने भी दर्शकों के बीच अपनी जगह बना रहे हैं. इन्हीं में से एक भजन है ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैया डाल दई’. अब इस भजन की गूंज अमेरिका तक पहुंच गई है. एक अमेरिकी ने जब इसे एकतारा के साथ अपनी आवाज दी तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

लेकिन इस कहानी में दिलचस्पी सिर्फ इसलिए नहीं है कि कोई विदेशी भारतीय भजन गा रहा है. जिस शख्स ने यह भजन गाया है, उसकी पहचान भी काफी अलग है. वह जियोलॉजिस्ट है, वैदिक मेडिटेशन सिखाता है और कीर्तन से भी जुड़ा हुआ है.

 

कौन हैं एलेक सोडरबर्ग?

इस अमेरिकी का नाम एलेक सोडरबर्ग है. उनकी अपनी वेबसाइट के मुताबिक, वह जियोलॉजी की पढ़ाई के दौरान ही वैदिक मेडिटेशन से जुड़े थे. बाद में उन्होंने भारत में भी समय बिताया और भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं, संगीत और कीर्तन का अध्ययन किया. उनकी वेबसाइट के मुताबिक, वह वैदिक मेडिटेशन के साथ नाद योग और कीर्तन से भी जुड़े हैं.

Earth Tours की वेबसाइट भी उन्हें जियोलॉजिस्ट, वैदिक मेडिटेशन टीचर और कीर्तन लीडर के रूप में पेश करती है. वहां बताया गया है कि जियोलॉजिस्ट के तौर पर वह अमेरिका के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से के भूगर्भीय और प्राकृतिक इलाकों से जुड़े काम करते हैं, जबकि आध्यात्मिक पक्ष में मेडिटेशन और कीर्तन उनकी गतिविधियों का हिस्सा है.

यानी दिन में चट्टानों और भूगर्भीय संरचनाओं को समझने वाला यह शख्स भारतीय मंत्रों और भक्ति संगीत से भी गहरा जुड़ाव रखता है.

यह भी पढ़ें: जब ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ गाने लगा अमेरिकी, वीडियो को मिले 16 लाख व्यूज

अमेरिका के फ्लैगस्टाफ में रहते हैं एलेक

एलेक फिलहाल अमेरिका के एरिजोना राज्य के फ्लैगस्टाफ में रहते हैं. उनकी वेबसाइट के मुताबिक, उनका परिवार 2024 के अंत में साल्ट लेक सिटी से फ्लैगस्टाफ शिफ्ट हुआ था और अब वहीं आधारित है.

फ्लैगस्टाफ एरिजोना का एक पहाड़ी शहर है. यह इलाका अपने जंगलों, पहाड़ों और प्राकृतिक नजारों के लिए जाना जाता है. एलेक का काम भी अमेरिका के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से की प्राकृतिक और भूगर्भीय दुनिया से जुड़ा हुआ है. Earth Tours के मुताबिक, वह एरिजोना के प्राकृतिक इलाकों में यात्राओं और अनुभवों से जुड़े कार्यक्रमों का हिस्सा रहे हैं.

‘हनुमान अंश‘ देखना चाहते थे, लेकिन फिल्म नहीं मिली

एलेक ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए बताया कि वह ‘हनुमान अंश’ देखना चाहते हैं, लेकिन उनके आसपास फिलहाल यह फिल्म कहीं नहीं चल रही. फिल्म थिएटर में नहीं देख पाए, लेकिन इसका साउंडट्रैक उन तक पहुंच गया.

उन्हें खास तौर पर ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ पसंद आया. इसकी एक वजह गाने में सुनाई देने वाला एकतारा भी है. एलेक ने बताया कि उनके पास भी एक छोटा-सा एकतारा है. इसके बाद उन्होंने उसी वाद्य यंत्र के साथ इस भजन को अपनी आवाज में गाया.वीडियो के अंत में उन्होंने ‘जय श्रीराम’ भी लिखा.

एकतारा के साथ गाया भजन

वीडियो में एलेक बैठे हुए दिखाई देते हैं और एकतारा जैसे पारंपरिक तार वाले वाद्य यंत्र के साथ ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ गाते हैं. उनके इस अंदाज ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचा.

इस वीडियो को 15 लाख से ज्यादा बार देखे जाने की रिपोर्ट सामने आ चुकी है. कई यूजर्स ने उनके हिंदी उच्चारण, गायकी और भारतीय भक्ति संगीत से जुड़ाव की तारीफ की.

दिलचस्प बात यह है कि एलेक का भारतीय संगीत से जुड़ाव इस एक वीडियो तक सीमित नहीं है. फ्लैगस्टाफ के एक योग सेंटर के कार्यक्रम में भी उन्हें कीर्तन लीडर के तौर पर लिस्टेड किया गया था. कार्यक्रम के विवरण में बताया गया कि वह भारतीय लोक और शास्त्रीय संगीत से प्रेरित कीर्तन करते हैं और भारत में रहकर संगीत व आध्यात्मिक परंपराओं को समझने का अनुभव भी रखते हैं.

लोगों ने कहा- भारत आइए

एलेक का वीडियो सामने आने के बाद भारतीय यूजर्स ने भी प्रतिक्रिया दी. कई लोगों ने उनके गाने और भारतीय संगीत के प्रति रुचि की तारीफ की. कुछ लोगों ने उन्हें भारत आने का न्योता भी दिया.

दरअसल, एलेक की कहानी सिर्फ एक वायरल वीडियो की कहानी नहीं है. वह पहले से ही भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं, मंत्र, ध्यान और कीर्तन से जुड़े हुए हैं. ऐसे में ‘हनुमान अंश’ का यह भजन उनके लिए भारतीय भक्ति संगीत से जुड़ने का एक और मौका बन गया.

और शायद यही वजह है कि एक अमेरिकी जियोलॉजिस्ट का एक भारतीय भजन गाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर इतना ध्यान खींच रहा है.

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment