Home Bigg Boss 20‘बाप का नाम काफी नहीं’, नेपोटिज्म की बहस में सलमान खान ने क्यों लिया सनी देओल, अजय देवगन का नाम?

‘बाप का नाम काफी नहीं’, नेपोटिज्म की बहस में सलमान खान ने क्यों लिया सनी देओल, अजय देवगन का नाम?

by BollywoodNewsAndMovie


बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ होस्ट करते नजर आ रहे हैं. पिछले वीकेंड के एपिसोड में, सलमान खान ने मनोज तिवारी की बेटी को उदिति सिंह और काजी तौकीर के साथ उनके बर्ताव के लिए समझाया. वहीं अब शो में सलमान खान ने नेपोटिज्म पर बात की. इस दौरान उन्होंने कई बड़े एक्टर्स का नाम भी लिया. 

Continues below advertisement

शो में सलमान ने कंटेस्टेंट रीति तिवारी से कहा, ‘तुम मनोज तिवारी की बेटी हो. अब तक लोग यही कहते होंगे कि तुम उनकी बेटी हो, इसलिए तुम्हें पहचान मिली है. वो इतने बड़े एक्टर, सिंगर और पॉलिटिशियन हैं, इसलिए लोगों को लगता है कि तुम उनकी वजह से यहां हो. इसे नेपोटिज्म कहते हैं. लोग तो ये भी कहते हैं कि तुम्हें कोई जानता भी नहीं, फिर भी तुम यहां हो.’

सलमान खान ने की नेपोटिज्म पर बातसलमान खान ने नेपोटिज्म पर अपनी बात रखते हुए आगे कहा, ‘तुम्हारे पिता ने बहुत मेहनत की है, और उनके घर पैदा होना तुम्हारी गलती नहीं है. असल में, जिन बच्चों के पिताओं ने बहुत ज्यादा मेहनत नहीं की, उनके बेटों ने मेहनत की और यहां तक पहुंचे.’

Continues below advertisement

उन्होंने रीति तिवारी से ये भी कहा कि स्टार किड होने की वजह से उन्हें उनसे कोई खास ट्रीटमेंट नहीं मिलेगा, और बताया कि उनके व्यवहार का असर उनके पिता पर भी पड़ सकता है.

इसके बाद सलमान खान ने कहा कि पिता का नाम एंट्री तो दिला सकता है, लेकिन सक्सेस की गारंटी नहीं दे सकता. उन्होंने शो में कहा, ‘मेरे पिता एक राइटर हैं. वे फिल्म इंडस्ट्री में थे, लेकिन वे अपने परिवार में फिल्म इंडस्ट्री में आने वाले पहले इंसान थे. वहां से मुझे मौका मिला, लेकिन मेरा स्ट्रगल अलग था. मैं मॉडलिंग के जरिए इंडस्ट्री में आया.’

लिया सनी देओल-अजय देवगन का नामसलमान खा ने कहा, ‘मैंने अजय देवगन के पिता, वीरू देवगनजी के साथ बहुत काम किया है. वे एक फाइटर थे, फिर वे एक्शन डायरेक्टर बने, और अजय वहीं से आए. सनी देओल, बॉबी देओल, जैकी, ऋतिक रोशन इन सभी में अपनी-अपनी खूबियां हैं. ऐसे बहुत से लोग हैं जो इंडस्ट्री से नहीं हैं. कुछ ने कुछ हासिल किया, कुछ ने नहीं. कुछ मशहूर स्टार किड्स को अपनी पहली फिल्म तो मिल गई, लेकिन उसके बाद वे पॉपुलर नहीं हो पाए. वे दर्शकों को पसंद नहीं आए, जबकि दूसरे आ गए. इसलिए आपके पिता की मेहनत आपको सिर्फ यहीं तक ला सकती है. उसके बाद ये आप पर डिपेंड करता है.’ 



Source link

You may also like

Leave a Comment