रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के घर में भोजपुरी सिंगर व एक्टर मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी लगातार चर्चा में हैं. हाल ही में शो में उनकी काजी तौकीर और उदिति सिंह से खूब लड़ाई हुई. इस दौरान रीति ने गालियां भी दी. इसके बाद सलमान खान ने उन्हें डांट लगाई. इन सब के बीच मनोज तिवारी अपनी बेटी को डिफेंड करते नजर आएं. वहीं, पंजाबी सिंगर एकम बावा, जो रीति के सौतेले पिता हैं, ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर रीति और उनकी मां रानी तिवारी को लेकर कई गंभीर दावे किए और आरोप भी लगाए थे.
जिसके बाद रीति तिवारी की टीम की ओर से एकम बावा को नोटिस भेजा गया. रीति तिवारी की टीम ने उनके इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक बयान जारी करते हुए एकम बावा के दावों को झूठा बताया और कहा कि उनके खिलाफ जरूरी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. इस नोटिस के बाद अब एकम बावा ने कई खुलासे किए. उन्होंने कहा कि वो उनके लीगल बाप हैं.
एकम बावा का खुलासा
एकम बावा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और लीगल नोटिस दिखाते हुए कह, ‘आप एक बार इसे अच्छे से रीड कर लीजिए जरा. रीति तिवारी की टीम से सरेआम धमकी, एकम बावा के खिलाफ कार्रवाई. बिल्कुल करो, मैं कब रोक रहा हूं. आप बिग बॉस में नेशनल टीवी पर धमकियां दे रही हो, आपकी टीम मुझे धमकियां दे रही है और आपकी मां मेरे परिवार को धमकियां दे रही है. कानून आपके लिए बना है, हमारे लिए कानून नहीं बना. मैंने क्या झूठ बोला?’
उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने वीडियो डाली है उसमें मैंने झूठ क्या बोला? मैंने स्च्चाई दिखाई है. और आपका सच दिखाया है. इसलिए बुरा हो गया. मैं कितने टाइम से आपके पीछे लगा था मुझे डाइवोर्स देदों. डाइवोर्स मेरा आज भी नहीं हुआ क्यों? अभी भी लीगल बाप हूं मैं रीति तिवारी जी.’
बता दें, पिछले कुछ दिनों से एकम बावा लगातार सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर रीति और उनकी मां रानी तिवारी को लेकर अपनी बात रख रहे हैं. अपने एक वीडियो में उन्होंने दावा किया था कि वो 2020 से 2022 तक रानी तिवारी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहे और बाद में 18 फरवरी 2022 को दोनों ने शादी की. 2020 से 2025 तक वो रानी और रीति के साथ एक ही फ्लैट में रहे थे.
बेटी के सपोर्ट में उतरें मनोज तिवारी
वहीं इन सब के बीच मनोज तिवारी अपनी बेटी रीति को सपोर्ट करते दिखे. एक बातचीत में उनसे पूछा गया कि रीति तिवारी बहुत सुर्खियां बटोर रही हैं, कैसा महसूस हो रहा है? इसपर मनोज तिवारी बोले, ‘भैया, बच्चों का बिग बॉस है वो. चलने दो. सोशल मीडिया पर ये भी लिख रहे हैं लोग कि मैंने किसी पैरवी से उसको भेजा है. ऐसा मुझे तो पता ही नहीं था कि वो बिग बॉस में जा रही है.’
उन्होंने कहा, ‘बिग बॉस एक खेल है जिसमें 24 घंटे कुछ न कुछ हो रहा है. इसलिए उसको देखकर किसी को परेशान नहीं होना चाहिए, किसी को परेशान नहीं होना चाहिए. मैं भी बिग बॉस में रहा हूं. वो एक खेल है, उसका आनंद लीजिए.’
