Home Viralबिहार के गयाजी में अब युवक-युवती से दुर्व्यवहार, VIDEO वायरल

बिहार के गयाजी में अब युवक-युवती से दुर्व्यवहार, VIDEO वायरल

by BollywoodNewsAndMovie


बिहार के जमुई से कुछ दिनों पहले एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें स्थानीय कुछ युवकों ने नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी की थी. घटना का वीडियो वायरल हुआ तो उसके बाद समस्तीपुर और फिर कई अन्य जिलों से भी ऐसी घटनाओं का पुराना वीडियो वायरल होने लगा. ताजा मामला अब बिहार के गयाजी से आया है. शेरघाटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

एक युवती बाइक से अपने साथी के साथ घूमने आई थी. इस बीच युवक और युवती को कुछ स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया. लड़के के साथ मारपीट की गई. इसका वीडियो भी बनाया गया. अब यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि वायरल वीडियो कब का है यह पता नहीं चला है. 

पुलिस के हाथ लगा वायरल वीडियो

वायरल वीडियो पुलिस के हाथ लगा है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. गयाजी के एसएसपी सुशील कुमार ने मंगलवार (29 सितंबर, 2026) को वायरल वीडियो की पुष्टि की. यह बताया कि मामला शेरघाटी थाना क्षेत्र का है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इसकी जांच की, जिसमें यह जानकारी सामने आई कि एक युवक और युवती शेरघाटी थाना क्षेत्र में घूम रहे थे. इसी दौरान कुछ स्थानीय युवकों ने उन लोगों को घेर लिया.

यह भी पढ़ें- बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- ‘राक्षसराज’

वायरल वीडियो में क्या है?

घटना का जो वीडियो सामने आया है उसमें यह दिख रहा है कि बाइक से एक युवक और युवती हैं. कई युवक मिलकर युवती के साथ मौजूद युवक को घेर लेते हैं. लड़के की पिटाई करते हैं. वीडियो में गाली-गलौज भी है. कुछ लोग लड़के का नाम-पता पूछते हैं और दुर्व्यवहार करते हैं.

मारपीट करने वालों की हुई पहचान

उधर, खबर है कि जिस युवक के साथ मारपीट की गई है, उसकी पहचान पुलिस ने कर ली है. वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले युवकों की पहचान भी की जा चुकी है. पुलिस अब आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

यह भी पढ़ें- बिहार बाढ़: गंडक के दबाव से चंपारण तटबंध टूटा, कई इलाकों में घुसा पानी



Source link

You may also like

Leave a Comment