Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। पिछले दिनों हुई झमाझम बारिश के बाद जनपद में बड़े पैमाने पर
Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। पिछले दिनों हुई झमाझम बारिश के बाद जनपद में बड़े पैमाने पर बस्तियों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हुई है। इन पेंचीदा हालातों के बीच लोग घरों से बाहर निकलने को लेकर तमाम तरह के देसी जुगाड़ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक भाई अपने छोटे भाई को स्कूल भेजने के लिए जुगाड़ की नाव जलभराव में चलाते हुए दिख रहा है। हालांकि वायरल हो रहे वीडियो की आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है।
बारिश का प्रभाव
बीता सप्ताह जनपद में झमाझम बारिश के नाम रहा। दो दिन तक बिना रुके हुई बारिश ने चारों तरफ पानी ही पानी कर दिया। इस बारिश की वजह से हुए जलभराव के कारण लोग घरों में कैद हो गए। बाहर निकलने के लिए लोगों को तमाम तरह के देसी जुगाड़ करने पड़े। इन्हीं में से एक जुगाड़ सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें दो बल्लियों और पटरों से तैयार की गई नाव के सहारे एक बालक अपने भाई को स्कूल भेजने का जुगाड़ कर रहा है। छोटा भाई ने पीठ में बस्ता टांग रखा है और बड़ा भाई बांस के सहारे नाव को पानी में चलाते हुए आगे बढ़ रहा है। वायरल वीडियो मुस्करा कस्बे के राजकीय इंटर कॉलेज के पास की बस्ती का बताया जा रहा है।
जल निकासी की समस्या
पड़ताल करने पर पता चला कि बारिश के दौरान इस बस्ती में जलभराव की विकराल समस्या हो गई थी। लोगों को बाहर निकलने के लिए कमर तक पानी से होकर गुजरना पड़ा। स्कूली बच्चों का स्कूल जाना भी दूभर हो गया है। हालांकि धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो रही है। बस्ती के लोगों का कहना है कि ग्राम प्रधान को समस्या से अवगत कराया गया था। काफी समय से बस्ती में जल निकासी की समस्या बनी हुई है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
✦हमीरपुर में पानी भरने की समस्या कब हुई?−
पिछले दिनों हुई झमाझम बारिश के बाद जनपद में बड़े पैमाने पर बस्तियों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हुई है।
✦स्कूल जाने के लिए बच्चों ने क्या किया?+
