Home Viralवर्दी वालों के बीच ‘ठुमके’ हो रहे वायरल, बनारस पुल‍िस ने एआइ कहा तो टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा ने ली चुटकी

वर्दी वालों के बीच ‘ठुमके’ हो रहे वायरल, बनारस पुल‍िस ने एआइ कहा तो टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा ने ली चुटकी

by BollywoodNewsAndMovie


जागरण संवाददाता, वाराणसी। बनारस में डांसरों के ठुमके खूब वायरल हो रहे हैं और दर्शकों से अध‍िक वर्दी वालों की भीड़ और मंच पर उनके इशारों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है तो बनारस की पुल‍िस ने इसे एआइ घोष‍ित करते हुए वायरल करने वालों पर कार्रवाई की बात की है। हालांक‍ि वहां पर वीड‍ियो में द‍िख रहे वर्दी वालों के चेहरों को पुल‍िस ने अभी तक ट्रेस नहीं क‍िया है। 

बनारस में दरअसल लाटभैरव के त‍िलकोत्‍सव के दौरान वर्षों से नाच गाने की परंपराओं का क्रम इस बार भी जारी रहा है। इसी तरह बनारस में इस बरस आयोजन हुआ तो दर्शकों से अध‍िक भीड़ मंच और डांसरों के आसपास नजर आ रही है। इन वर्दी वालों के इशारे वायरल होने लगे तो अध‍िकार‍ियों ने मोर्चा संभालते हुए इसे एआइ घोषि‍त कर द‍िया है। मगर तमाम एंगल से एक ही जैसी तस्‍वीरें पु‍ल‍िस‍िया सफाई की कहानी कह रही है।

बनारस के वायरल होते वीड‍ियो पर टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा ने चुटकी लेते हुए एक्‍स हैंडल पर पोस्‍ट क‍िया है। उन्‍होंने ल‍िखा है – पहले तो मुझे लगा कि यह ‘ओमकारा’ फ़िल्म का कोई ऐसा आइटम नंबर है जो मुझसे छूट गया था। फिर मुझे एहसास हुआ कि यह तो बस यूपी पुल‍िस है जो पीएम नरेन्‍द्र मोदी के वाराणसी में बाबा लाट भैरव के जुलूस का आनंद ले रही है। 

स‍िर्फ महुआ मोइत्रा ही नहीं बल्‍क‍ि यूपी पुल‍िस की छव‍ि को लेकर तमाम पोस्‍ट वायरल हो रहे हैं। हालांक‍ि पुल‍िस की ओर से एआइ घोष‍ित करने के बाद भी सोसल मीड‍िया में मौजूद तमाम अन्‍य एंगल के वीड‍ियो में एक ही जैसी छव‍ि सामने आने से पुल‍िस‍िया थ्‍योरी सवालों के घेरे में हैं। वहीं सोशल मीड‍िया पर बनारस का यह आयोजन चर्चा बटोर रहा है। 

इस मामले में डीसीपी गौरव बंसवाल ने बताया है कि वीडियो प्रसारित करने वाले की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी तो वहीं लाट भैरव चौकी प्रभारी ने आदमपुर थाना में दी तहरीर में इस आयोजन की जानकारी का समय 23 से 27 सितंबर तक बताया है।



Source link

You may also like

Leave a Comment