Manoj Tiwari Train Experience: सांसद मनोज तिवारी ने ट्रेन में सफर करते हुए अपना अनुभव एक वीडियो में बताया है। जो अब वायरल हो रहा है। क्लिप में भाजपा सांसद टीटीई और अटेंटेंट स्टाफ की तारीफ में लगे होते हैं। साथ ही, यह भी बताते है कि उके पास 1 ही रिजर्वेशन था, उन्होंने रिस्क लिया। लेकिन सब सही रहा!

‘हमारा 1 ही रिजर्वेशन था, रिस्क लिया’
दिल्ली से लुधियाना जाने वाली ट्रेन स्वराज एक्सप्रेस में मनोज तिवारी रेलवे अटेंडेंट और टीटीई के साथ बैठकर वीडियो बनाते हैं। जिसमें वह बताते हैं कि TTE उद्देश्य जी उनके छोटे भाई है। आगे वह रेलवे अटेंडेंट से भी मिलवाते हैं। फिर सांसद जी अपने स्टाफ छुट्टन को भी बुलाते हैं और कहते हैं कि ‘आज मैं इतना अच्छा फील कर रहा हूं। हमारा रिजर्वेशन एक था, फिर भी हमने रिस्क लिया और सबको जगह मिल गई।’
ट्रेन बिल्कुल टाइम पर है!
क्लिप में मनोज तिवारी आगे बताते हैं कि ट्रेन बिल्कुल टाइम से चल रही है। वह सुबह के 5.40 पर दिल्ली से ट्रेन में बैठे थे और 10.10 होने वाला है और वो लुधियाना पहुंचने वाले हैं। बताते चलें कि इंडियन रेलवे लोकसभा सांसदों को भारतीय रेलवे में मुफ्त एसी फर्स्ट क्लास और एग्जीक्यूटिव क्लास में यात्रा करने की सुविधा देता है। हालांकि, ट्रेन छूटने से ऐन पहले यह सुविधा नहीं मिलती। लेकिन सीट खाली होने पर रेलवे सीट बुक करने का विकल्प देता है।
शिकायत नहीं, प्रोत्साहन भी होना चाहिए!
अच्छे काम की तारीफ जरूरी है
मनोज तिवारी की इस वीडियो को देखने के बाद कमेंट सेक्शन में जनता भी जमकर रिएक्शन दे रही है। एक यूजर ने लिखा कि अच्छे काम की तारीफ भी जरूरी है। दूसरे यूजर का कहना था कि अच्छाई आपकी और आपके बेहतर हृदय के साथ-साथ आपकी अच्छे आंखो की! एक अन्य यूजर ने लिखा कि आप MP है इसलिए उनका व्यवहार आपके साथ कुछ और है और आम पैसेंजर के साथ इनका व्यवहार बहुत बुरा होता है। आम जनता को लूटेंगे और सीधी मुंह बात तक नहीं करते लोग इनको प्रोत्साहन कैसे दे नेता जी?

