Home Viralसमस्तीपुर में राशन बांटने पहुंची नाव, देखते ही मची लूट… जान बचाकर भागी राहत सामग्री देने वाली टीम, VIDEO – samastipur mohanpur flood relief ration loot video viral ntc drmt

समस्तीपुर में राशन बांटने पहुंची नाव, देखते ही मची लूट… जान बचाकर भागी राहत सामग्री देने वाली टीम, VIDEO – samastipur mohanpur flood relief ration loot video viral ntc drmt

by BollywoodNewsAndMovie


बिहार के समस्तीपुर में भले ही अब बाढ़ का पानी धीरे-धीरे कम होने लगा हो, लेकिन बाढ़ पीड़ितों का दर्द और उनकी मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. इस बीच समस्तीपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां राशन के लिए लूट मच गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

समस्तीपुर के मोहनपुर में पानी घटने के बाद भी बाढ़ से घिरे लोग दाने-दाने को मोहताज हैं. हरदासपुर गांव में गंगा नदी में आई बाढ़ के बीच राहत सामग्री बांटी जा रही है. वायरल वीडियो में भी देखा जा सकता है कि गांव में एक नाव पर सवार होकर कुछ लोग राहत सामग्री लेकर गंगा नदी के किनारे पहुंचते हैं. 

जैसे ही ग्रामीणों को यह भनक लगती है कि नाव पर खाने-पीने का सामान आया है, सैकड़ों की संख्या में बाढ़ पीड़ित बेकाबू होकर दौड़ पड़ते हैं. राहत सामग्री पाने के लिए लोग सीधे नाव पर चढ़ने की कोशिश करने लगते हैं.

गंदे पानी में उतरकर पैकेट लूटने लगे लोग

हालात इतने बेकाबू हो जाते हैं कि राहत बांट रहे लोगों की जान खतरे में पड़ जाती है. अपनी जान बचाने के लिए राहत बांट रहे लोगों ने सामग्री को नाव से सीधे पानी और भीड़ की तरफ फेंकना शुरू कर दिया. इसके बाद राहत पैकेट को हासिल करने के लिए दर्जनों बाढ़ पीड़ित गंदे पानी में उतर गए और पैकेट लूटने लगे.

लोगों के बीच राहत सामग्री पहले पाने के लिए धक्का-मुक्की और होड़ मच गई. किसी तरह अपनी जान बचाकर राहत सामग्री बांटने वाले लोग वहां से निकलने में कामयाब रहे.

यह भी पढ़ें: नदियां उफान पर, गांवों पर मंडराया खतरा, कहीं रेस्क्यू तो कहीं नाव बनी सहारा… इन चार राज्यों में देखिए बाढ़ का ताजा हाल

प्रशासन पर सवाल

ये डरावनी तस्वीर न सिर्फ प्रशासनिक इंतजामों की पोल खोलती है, बल्कि यह भी बयां करती है कि जरूरतमंदों तक सही तरीके से मदद नहीं पहुंच पा रही है. अब सबसे बड़ा सवाल ये उठता है कि क्या सरकार की ओर से भेजी जा रही राहत सामग्री नाकाफी साबित हो रही है, या फिर प्रशासनिक व्यवस्था इतनी लचर और ढीली है जिसके कारण बाढ़ पीड़ितों को इस तरह की जिल्लत उठानी पड़ रही है?

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment