अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ का फाइनल कलेक्शन सामने आ गया है। ये आंकड़ा हैरान करने वाला है। दो बड़े एक्टर्स की फिल्म 10 करोड़ का भी कलेक्शन नहीं कर पाई।
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ अब थिएटर से हट चुकी है। फिल्म का जो फाइनल कलेक्शन सामने आया है वो बहुत निराश करने वाला है। फिल्म 11 सितंबर को थिएटर में रिलीज हुई थी। दो बड़े एक्टर और एक सुपरहिट फिल्में देने वाले डायरेक्टर प्रियदर्शन इस फिल्म से जुड़े थे। लेकिन फिल्म ने पहले दिन से ऑडियंस को थिएटर तक लाने में फेल हुई। फिल्म ने पहले दिन 3 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी। इसके बाद फिल्म ये आंकड़ा नहीं छू पाई। अब फिल्म का फाइनल कलेक्शन हैरान करने वाला है।
अक्षय कुमार की फिल्म हैवान का फाइनल कलेक्शन
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी ने पहले भी ‘हेरा फेरी’, ‘गरम मसाला’ समेत कई हिट फिल्मों में काम किया था। इस बार उम्मीद लगाई जा रही थी कि ‘हैवान’ अक्षय कुमार के फ्लॉप फिल्मों के करियर से उबरने में मदद करेगी। प्रियदर्शन ने अपनी ही साल 2016 की मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ का हिंदी रीमेक बनाया। नाम रखा गया ‘हैवान’। इस फिल्म में अक्षय विलेन बने दिखे। उनके लुक ने भी ऑडियंस को इम्प्रेस किया, लेकिन फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले फ्लॉप रहा। फिल्म अब थिएटर से हट गई है। रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म पर 130 करोड़ का मोटा बहत खर्च किया गया था। लेकिन ये फिल्म अपने थिएटर रिलीज में कुल 10 करोड़ भी नहीं कमा पाई। फिल्म 9.92 करोड़ नेट कुल कलेक्शन पर सिमट कर रह गई। ये इस साल की सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्मों में से एक मानी जाएगी।
बड़े स्टार्स फिर भी नहीं हुई कमाई
अक्षय कुमार और सैफ अली खान जैसे एक्टर की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 9 करोड़ में सिमट गई। इसकी बड़ी वजह इसका रीमेक होना और कहानी में कुछ भी नयापन नहीं होना। ऑडियंस और क्रिटिक्स के फीडबैक के बाद ऑडियंस थिएटर तक नहीं पहुंची।
अक्षय कुमार के फ्लॉप रीमेक
बता दें, अक्षय कुमार ने पिछले कुछ सालों में जितनी भी साउथ फिल्मों की रीमेक में काम किया है, वो फ्लॉप रही हैं। कुछ समय पहले अक्षय स्टारर फिल्म ‘सरफिरा’ रिलीज हुई थी, ये साल 2020 में आई सूर्या की तमिल फिल्म ‘सूरारई पोट्ट्रू’ की हिंदी रीमेक थी। अक्षय और इमरान हाशमी की फिल्म ‘सेल्फी’ भी मलयालम फिल्म ‘ड्राइविंग लाइसेंस’ की रीमेक थी। साल 2018 में आई फिल्म ‘कटपुतली’ बहुत पॉपुलर तमिल फिल्म ‘रत्सासन’ की हिंदी रीमेक थी। साल 2020 में आई अक्षय की फिल्म ‘लक्ष्मी’ तमिल हॉरर फिल्म ‘कंचना’ की हिंदी रीमेक थी। अक्षय की ये रीमेक वाली फिल्में जिसकी कहानी और सीन में कुछ नयापन नहीं बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थीं। ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि आने वाली फिल्म ‘मौजा ही मौजा’ भी एक साउथ रीमेक है। उम्मीद है इस बार अक्षय ऑडियंस पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब हो जाएं।
