Home Bigg Boss 20ईशा रिखी का इमोशनल नोट, ‘BB20’ से एविक्‍शन के बाद मांगी माफी, उधर Ex बादशाह ने कसा तंज! लोगों ने लगा दी क्‍लास – isha rikhi emotional note after bigg boss 20 eviction says last few weeks were not easy while badshah took a dig at his ex-wife

ईशा रिखी का इमोशनल नोट, ‘BB20’ से एविक्‍शन के बाद मांगी माफी, उधर Ex बादशाह ने कसा तंज! लोगों ने लगा दी क्‍लास – isha rikhi emotional note after bigg boss 20 eviction says last few weeks were not easy while badshah took a dig at his ex-wife

by BollywoodNewsAndMovie


‘बिग बॉस 20’ से एविक्‍शन के बाद ईशा र‍िखी ने पहला पोस्‍ट क‍िया है। अपने इमोशनल नोट में उन्‍होंने फैंस से माफी मांगी है। दूसरी ओर, एक्‍स-वाइफ के एव‍िक्‍शन के ठीक बाद बादशाह ने एक वीडियो शेयर क‍िया, ज‍िसे यूजर्स ईशा पर तंज समझ रहे हैं। इसके बाद लोगों ने बादशाह की क्‍लास लगा दी है।

Isha Rikhi emotional note- badshah reaction video
ईशा रिखी का इमोशनल नोट, ‘बिग बॉस 20’ से एविक्‍शन के बाद मांगी माफी, उधर रैपर बादशाह ने Ex वाइफ पर कसा तंज!
एक्ट्रेस, मॉडल और रैपर-सिंगर बादशाह की एक्स-वाइफ ईशा रिखी ‘बिग बॉस 20’ से बाहर हो गई हैं। बीते रविवार को ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में उनका एविक्‍शन हुआ। सलमान खान के रियलिटी शो में तीन हफ्ते बिताने के बाद, जहां ईशा अपने एविक्‍शन से निराश हैं, वहीं उन्‍होंने अब एक इमोशनल पोस्‍ट कर फैंस से माफी मांगी है। दिलचस्‍प बात यह है कि इधर जहां ईशा रिखी का इमोशनल नोट चर्चा में है, वहीं बादशाह ने भी ईशा के शो से ‘बेघर’ होने के ठीक बाद एक वीडियो शेयर किया है। इसमें सिंगर ने ‘अपने फैंस का शुक्रिया’ अदा किया है। अब सोशल मीडिया यूजर्स यह अंदाजा लगा रहे हैं कि कहीं बादशाह का वीडियो ईशा पर तंज तो नहीं है।

बुधवार 30 नवंबर को ईशा रिखी ने इंस्टाग्राम पर ‘बिग बॉस 20’ से बाहर होने के बाद अपना पहला पोस्ट शेयर किया। वह लिखती हैं, ‘बिग बॉस हाउस के अंदर तीन हफ्ते, जिनमें बहुत सारे इमोशन्स, अनुभव, चुनौतियां, हंसी, आंसू और ऐसी यादें रहीं जो हमेशा मेरे साथ रहेंगी। वापस आने पर मुझे एहसास हुआ कि आपका प्यार और सपोर्ट मेरे लिए कितना मायने रखता है। हर उस इंसान का शुक्रिया जिसने मेरा साथ दिया, मुझ पर भरोसा किया, मेरा हौसला बढ़ाया, और उनका भी जिन्होंने मेरा सपोर्ट नहीं किया।’