Home Viralपवन सिंह फिर विवादों में! ‘हरकत’ देख RJD भड़की, यूजर्स बोले- ‘पउआ स्टार’

पवन सिंह फिर विवादों में! ‘हरकत’ देख RJD भड़की, यूजर्स बोले- ‘पउआ स्टार’

by BollywoodNewsAndMovie


खुद को भोजपुरी का पावरस्टार बताने वाले पवन सिंह फिर से विवादों में हैं. बीजेपी से वे एमएलसी हैं और सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसके चलते आरजेडी ने भी हमला बोला है. आरजेडी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका भारती ने बुधवार (30 सितंबर, 2026) को पवन सिंह के डांस का वीडियोअपने एक्स हैंडल से शेयर करते हुए बीजेपी पर हमला किया.

बीजेपी को टारगेट करते हुए प्रियंका भारती ने लिखा, “बांसुरी जी भाजपा के पितृसत्ता के ब्रांड एंबेसडर मिल ही गए! आपके सम्मानित MLC”. प्रियंका भारती ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि इसे अंत तक देखें. पवन सिंह ने साबित कर दिया है कि वे ब्रांड एंबेसडर बनने के काबिल हैं.

दो दिन पहले (28 सितंबर) भी प्रियंका भारती ने पवन सिंह के एक और वीडियो को अपने एक्स हैंडल से शेयर किया था. इसमें पवन सिंह अपने ही गाने को टैब पर देख रहे हैं. उनके साथ उनकी टीम बैठी है. इस वीडियो को लेकर प्रियंका भारती ने तंज कसते हुए एक्स पर लिखा, “बिहार की बच्चियों के खिलाफ हो रहे अपराध पर चिंतन-मनन करते भाजपा MLC! बाढ़ के लिए राहत सामग्री भी तैयार हो रही है!” 

सोशल मीडिया पर यूजर्स भड़के

अब पवन सिंह के डांस वाले वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स भी भड़क गए. पवन सिंह के खिलाफ कमेंट करने लगे. अपने एक्स हैंडल से मुन्ना माधव नाम के यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “पवन सिंह MLC बनने के बाद भी अपने गानों का स्तर नहीं सुधार रहे हैं. गानों में आज भी महिलाओं को लेकर वही लहंगा-कट्टा वाला कंटेंट देखने को मिलता है. जनप्रतिनिधि बनने के बाद क्या उनके गानों में महिलाओं के सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारी की भी जगह नहीं होनी चाहिए?”

यह भी पढ़ें- बेगूसराय रेप मामले में शिवसेना नेता शायना का बड़ा बयान, ‘हम सबको…’

एक दूसरे यूजर ने लिखा, “बिहार कभी नहीं सुधर सकता है… जब तक पउआ स्टार जैसे एक्टर हैं… जितने भी बीजेपी में विधायक-सांसद हैं सब नाचने वाले हैं… इन्हें जनता से कोई मतलब नहीं…”

पवन सिंह की क्यों हो रही किरकिरी?

बता दें कि पवन सिंह अपने गाने पर ही डांस कर रहे हैं. शायद यह शूटिंग के दौरान का है. वीडियो में उनके साथ महिला कलाकार (डांसर) भी डांस कर रही हैं. इस दौरान पवन सिंह महिलाओं के पैर छूने लगते हैं और कुछ कहने लगते हैं. इसी के चलते वह विवादों में हैं. ऐसी हरकत से पवन सिंह पहले भी सुर्खियों में रह चुके हैं. अब एक बार फिर से वीडियो वायरल हो रहा है जिससे उनकी किरकिरी हो रही है.

यह भी पढ़ें- चिराग पासवान को मांझी ने दिया करारा जवाब, ‘बहुत शर्मिंदा हैं तो…’





Source link

You may also like

Leave a Comment