Faridabad News: फरीदाबाद में एक कैब चालक को दो युवकों ने मामूली टक्कर के बाद थप्पड़ मारे। घटना का वीडियो वायरल हो गया है, लेकिन पुलिस ने इसकी कोई शिकायत नहीं मिली होने की बात कही है।
Faridabad News: फरीदाबाद, संवाददाता। एनआईटी पांच मूंगफली चौक पर मंगलवार शाम मामूली बात पर कार चालक दो युवकों ने उनके पीछे आ रहे एक कैब चालक को ताबड़ तोड़ थप्पड़ जड़ दिए। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। पूरी घटना कैब में लगे डैशकैम में कैद हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिंदुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। थाना एनआईटी प्रभारी ने इस तरह की घटना की कोई शिकायत मिलने से इंकार किया है।
घटना का विवरण
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि सड़क पर आगे चल रही एक कार के पीछे पीड़ित चालक अपनी कैब लेकर चल रहा था। अचानक ब्रेक लगने की स्थिति के कारण कैब चालक ने हॉर्न बजाया। इस दौरान आगे चल रही गाड़ी से पीछे वाली कैब की बेहद हल्की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी मामूली थी कि गाड़ियों को कोई खास नुकसान भी नहीं पहुंचा था।
हमले का कारण
मामूली रूप से गाड़ी भिड़ने के बावजूद आगे चल रही कार में सवार दो युवक गुस्से में गाड़ी से उतरे और बिना किसी बातचीत कैब चालक को थप्पड़ जड़ने शुरू कर दिए। पूरी घटना कैब में लगे डैशकैम में कैद हो गई। बीच सड़क पर सरेआम कैब चालक के साथ मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
अमित भाटिया
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
✦घटना कब हुई थी?−
घटना मंगलवार शाम को फरीदाबाद में हुई थी।
✦इस घटना में क्या हुआ?+
✦क्या पुलिस ने इस घटना की कोई शिकायत प्राप्त की है?+
