Home Viralबाराबंकी में पुलिस पर वसूली का सनसनीखेज आरोप, बीसी संचालक बोला – 32 हजार लेने के बाद भी मांग रहे और पैसा – barabanki police accused of taking 32 thousand bribe and harassing family video goes viral

बाराबंकी में पुलिस पर वसूली का सनसनीखेज आरोप, बीसी संचालक बोला – 32 हजार लेने के बाद भी मांग रहे और पैसा – barabanki police accused of taking 32 thousand bribe and harassing family video goes viral

by BollywoodNewsAndMovie


बाराबंकी के लोनीकटरा थाना क्षेत्र के अंकित शर्मा ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि पुलिस ने 32 हजार रुपये रिश्वत ली और अतिरिक्त पैसे की मांग की। युवक का कहना है कि पुलिस ने उसके घर दबिश देकर परिवार के सदस्यों के साथ बुरा व्यवहार किया।

Barabanki News
जितेंद्र कुमार मौर्य, बाराबंकी: बाराबंकी में लोनीकटरा थाना पुलिस पर 32 हजार रुपये रिश्वत लेने और अतिरिक्त रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर घर में दबिश देकर परिजनों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मामले में युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा वीडियो वायरल करने वाला युवक बीसी संचालित करता है, जो रुपयों के लेनदेन का विवाद है। वहीं पुलिस ने बताया मारपीट के मामले में केस दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, लोनीकटरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर गांव निवासी अंकित शर्मा ने सोशल मीडिया में वीडियो वायरल कर लोनी कटरा थाने की पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक का आरोप है कि गांव और पड़ोसी गांव के कुछ दबंग लोग उसे लगातार परेशान कर रहे हैं। आरोप है कि पुलिस उसे फर्जी मुकदमे में फंसा कर जेल भेजने की धमकी देकर उससे 32 हजार रुपये ले चुकी है। इसके बाद भी पुलिस की ओर से और रुपये की मांग की जा रही है।