Home ViralBulandsehar News: ​सड़क हादसे का रोंगटे खड़े करने वाला सीसीटीवी फुटेज वायरल, ट्रैक्टर से टकराकर उछलकर गिरे थे भाई-बहन, Bulandsehar Hindi News

Bulandsehar News: ​सड़क हादसे का रोंगटे खड़े करने वाला सीसीटीवी फुटेज वायरल, ट्रैक्टर से टकराकर उछलकर गिरे थे भाई-बहन, Bulandsehar Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Bulandsehar News: कोतवाली नगर क्षेत्र में अब्दुल्ला हॉस्पिटल के पास बाइक सवार भाई-बहन की ट्रैक्टर-ट्राले से टक्कर का सीसीटीवी सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल सीसीटीवी फुटेज में ट्रैक्टर-ट्राली अचानक सड़क के दूसरी तरफ मुड़ती हुई दिखाई दे रही है, जिसके चलते बाइक सवार उनसे टकरा जाते हैं। पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच तेज कर दी है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि ट्रैक्टर का चालक अचानक ही उसे सड़क के दूसरी तरफ मोड़ते हुए स्पीड काफी कम कर देता है।

ट्रैक्टर पर तीन-चार लोग सवार थे। उसी दौरान भूड की तरफ से आती बाइक बीच सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा जाती है। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार प्रवीण चौधरी और उनकी बहन अदिति हवा में उछलते हुए सड़क पर दूर जा गिरे। वीडियो में दिख रहा है कि हादसे के तुरंत बाद ट्रैक्टर पर सवार तीन-चार लोगों में अफरा-तफरी मच जाती है और वे घबरा जाते हैं। वहीं, जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनकर आसपास के राहगीरों और स्थानीय लोगों की मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। ​गौरतलब है कि गुरुवार को आवास विकास-प्रथम निवासी प्रवीण चौधरी(32 वर्ष) अपनी बहन अदिति(18 वर्ष) के साथ जरूरी काम से कहीं जा रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने प्रवीण को मृत घोषित कर दिया था, जबकि गंभीर रूप से घायल बहन अदिति को गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि वायरल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रैक्टर और उस पर सवार लोगों की पहचान कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।-



Source link

You may also like

Leave a Comment