Home ViralBareily News: मेले में नर्तकियों के डांस का वीडियो हुआ वायरल, Bareily Hindi News

Bareily News: मेले में नर्तकियों के डांस का वीडियो हुआ वायरल, Bareily Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Bareily News: शाही। शाही थाना क्षेत्र के गांव अमौर में लगे मेले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला नर्तकियां मंच पर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद यह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि अमौर गांव में इन दिनों मेला लगा है। गुरुवार की रात मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम के बजाय नर्तकियों के फूहड़ नृत्य किया। इसी दौरान मौजूद किसी व्यक्ति ने डांस का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को लेकर स्थानीय स्तर पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

बताया जा रहा है कि मेले में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। थाना अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी ने बताया नर्तकियों के नृत्य के संबंध में जानकारी नहीं है सांस्कृतिक मेला की अनुमति है। यदि नर्तकियों से डांस कराया गया है तो जांचकर कार्रवाई की जाएगी।



Source link

You may also like

Leave a Comment