Home Box OfficeDrishyam 3 Day 1: बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, बनी अजय देवगन की सबसे बड़ी ओपनर, Bollywood Hindi News

Drishyam 3 Day 1: बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, बनी अजय देवगन की सबसे बड़ी ओपनर, Bollywood Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Day 1 Box Office: अजय देवगन की दृश्यम 3 की बॉक्स ऑफिस पर जोरदार शुरुआत हुई है। ये फिल्म दृश्यम फ्रेंचाइजी का आखिरी पार्ट है और पहले दिन ही फिल्म ने 60 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ली है। 

अजय देवगन की दृश्यम 3 आज यानी 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दृश्यम बॉलीवुड की बेस्ट सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों में से एक है। आज इस फ्रेंचाइजी का आखिरी पार्ट सिनेमाघरों में रिलीज हुआ है। फिल्म ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है। फिल्म ने ट्रेड एनालिस्ट्स की उम्मीदों से बेहतर ओपनिंग की है। वहीं, पहले दो पार्ट्स के मुकाबले, तीसरे पार्ट ने पहले दिन बहुत ही ज्यादा कमाई की है।

कितनी हुई दृश्यम 3 की कमाई?

sacnilk.com के मुताबिक, दृश्यम 3 ने रात 10 बजे तक 66.75 करोड़ की कमाई की है। एडवांस बुकिंग को देखते हुए ट्रेड एनालिस्ट्स ने अंदाजा लगाया था कि फिल्म 50 करोड़ से ओपनिंग कर सकती है। इस तरह फिल्म ने एनालिस्ट्स के अंदाजे से भी बेहतर ओपनिंग की है।

ये भी पढ़ें: क्या पहले दो पार्ट जितनी दमदार है अजय देवगन की दृश्यम 3 का सस्पेंस? जानें पब्लिक का फैसला

दृश्यम 1 और 2 की पहले दिन कितनी हुई थी कमाई?

दृश्यम 1 और 2 की बात करें तो दृश्यम 1 ने पहले दिन 5.85 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, दृश्यम 2 ने पहले दिन 15.38 करोड़ की कमाई की थी। दृश्यम 1 ने पहले हफ्ते में केवल 37.95 करोड़ की कमाई की थी। इस डेटा को देखते हुए लगता है कि अजय देवगन की दृश्यम शुरुआती दो-तीन दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी।

दृश्यम 3 ने पहले दो पार्ट्स के ओपनिंग डे कलेक्शन को तो पछाड़ा ही है, लेकिन साथ ही दृश्यम 3 अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है। अभी तक सिंघम रिटर्न्स उनके करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म है। सिंघम रिटर्न्स ने पहले दिन 31.68 करोड़ की कमाई की थी। आइए जानते हैं अजय देवगन के करियर की 10 बड़ी ओपनिंग वाली फिल्में-

ये भी पढ़ें: ‘दृश्यम 3’, ‘दृश्यम 2’ से दमदार है या बकवास? पढ़ें अजय देवगन की फिल्म का रिव्यू

अजय देवगन की सबसे बड़ी ओपनिंग कमाई
सिंघम रिटर्न्स 31.68 करोड़
गोलमाल अगेन 30.10 करोड़
टोटल धमाल 15.91 करोड़
तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर 13.08 करोड़
बोल बच्चन 11.43 करोड़
एक्शन जैकसन 10.37 करोड़
राजनीति 10.33 करोड़
हिम्मतवाला 10.13 करोड़
बादशाहो 10.10 करोड़
सत्याग्रह 9.76 करोड़

दृश्यम 3 के शोज की ऑक्यूपेंसी की बात करें तो सुबह के शोज में 46.38 पर्सेंट ऑक्यूपेंसी रही, दोपहर के शोज में 70.15 पर्सेंट और शाम के शोज में 75.31 पर्सेंट ऑक्यूपेंसी रही। इस तरह आज के शोज की एवरेज ऑक्यूपेंसी 63.95 पर्सेंट रही।

ये भी पढ़ें: दृश्यम 3 में जयदीप अहलावत ने अक्षय खन्ना को किया रिप्लेस? एक्टर बोले- कोई …

दृश्यम 3 की बात करें तो इस फिल्म में अजय देवगन, जयदीप अहलावत, प्रकाश राज, तबू और कमलेश सावंत जैसे कलाकार नजर आए हैं। इस बार अजय देवगन के विजय सलगांवकर का सामना क्राइम ब्रांच के एसपी राजवीर सिंह तोमर (जयदीप अहलावत) से हुआ है। अजय देवगन ने फिल्म की रिलीज से पहले बोला था कि दृश्यम 3 मलयालम वाली दृश्यम से अलग होगी। वहीं, जयदीप अहलावत ने कहा था कि फिल्म इसलिए खास है क्योंकि इस फिल्म में विजय सालगंवाकर पुलिस को चकमा देने के लिए आखिरी दांव चलेंगे।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)



Source link

You may also like

Leave a Comment