अजय देवगन की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल ही कर दिया है. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त हाईप था, जिसका फायदा इसे बॉक्स ऑफिस पर मिलता दिख रहा है. ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स तो छोड़िए फिल्म ने प्री सेल्स बुकिंग में भी झंडे गाड़ दिए. 27 सितंबर को फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हुई लेकिन मूवी ने पहले दिन के लिए एडवांस बुकिंग में इतिहास ही रच दिया.
जबकि बॉक्स ऑफिस पर ‘द वन’ और ‘हनुमान अंश’ पहले से ही रूल कर रही हैं. इसके बावजूद भी अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ को दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस प्री सेल्स में मिला. वहीं ओपनिंग डे पर भी मिल रहा है.
‘दृश्यम 3’ की प्री सेल्स बुकिंग (फाइनल)
कोईमोई के अनुसार, ‘दृश्यम 3’ को फाइनल प्री सेल्स में 16,125 शोज मिले. फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही सॉलिड शुरुआत की. वहीं, डे-1 एडवांस बुकिंग में इसने शानदार शुरुआत की थी. फिल्म ने फर्स्ट डे एडवांस बुकिंग में 7.73 लाख टिकट (ब्लॉक सीट के साथ) बेच लिए थे, जिसके बाद फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 27.92 करोड़ हो गया था. वहीं, इसका प्री सेल्स में नेट कलेक्शन 23.66 करोड़ रहा.
यह भी पढ़ें: ‘दृश्यम 3’ बनी अजय देवगन की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, 3 बजे तक 33 करोड़ के हुई पार
‘दृश्यम 3’ बनी 5वीं हाईएस्ट ओपनर
कोईमोई के अनुसार, फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने पहले दिन एडवांस बुकिंग में झंडे ही गाड़ दिए हैं. ये 5वीं हाईएस्ट ओपनर प्री-सेल्स में बन चुकी है और अब इसने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. इसने ‘आदिपुरुष’ (26.39 करोड़) के प्री-सेल्स के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.
बॉलीवुड की टॉप डे 1 प्री सेल्स (इंडिया ग्रॉस)
1. धुरंधर 2- 52.35 करोड़
2. जवान- 40.75 करोड़
3. एनिमल- 32.97 करोड़
4. पठान- 32.01 करोड़
5. दृश्यम 3- 27.92 करोड़
6. आदिपुरुष- 26.39 करोड़
7. स्त्री 2- 23.36 करोड़
‘दृश्यम 3’ का 4 बजे तक ओपनिंग कलेक्शन
‘दृश्यम 3’ के बारे में बात की जाए तो फिल्म थिएटर में रिलीज हो चुकी है और सैकनिल्क के मुताबिक, इसने 4.30 बजे तक इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 36.70 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है, जिसके बाद ये 2026 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन चुकी है. वहीं, अजय देवगन के करियर की भी ये दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म भी बन चुकी है.
