Home Viralगुवाहाटी: नाइट क्लब में महिला से मारपीट का आरोप, कपड़े उतारकर पीटने का Video वायरल – guwahati nightclub assault woman allegedly stripped beaten viral video ntc rlch

गुवाहाटी: नाइट क्लब में महिला से मारपीट का आरोप, कपड़े उतारकर पीटने का Video वायरल – guwahati nightclub assault woman allegedly stripped beaten viral video ntc rlch

by BollywoodNewsAndMovie


गुवाहाटी के खानापाड़ा इलाके में गुरुवार देर रात एक नाइट क्लब में महिला के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है. आरोप है कि क्लब के बाउंसरों ने महिला को फर्श पर गिराया, उसके कपड़े उतारे और उसके साथ मारपीट की. अब घटने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

दरअसल, यह घटना द लोकल्स कैफे एंड लाउंज में हुई बताई जा रही है. सामने आए एक वीडियो में महिला बिना कपड़ों के फर्श पर पड़ी दिखाई दे रही है, जबकि दो महिला बाउंसर उसे लात से मारती हुईं नजर आ रही हैं. आसपास कई पुरुष बाउंसर भी दिखाई दे रहे हैं. एक अन्य वीडियो में एक महिला पीड़िता को उठाने की कोशिश करती नजर आती है.

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, महिला को कथित तौर पर क्लब के अंदर फर्श पर गिराया गया और उसके साथ मारपीट की गई. आरोप है कि इस घटना में पुरुष और महिला दोनों बाउंसर शामिल थे. बताया जा रहा है कि महिला को क्लब की चौथी मंजिल से नीचे पार्किंग की ओर लाया गया और इस दौरान भी कथित तौर पर उसके साथ मारपीट जारी रही.

फिलहाल महिला की पहचान सामने नहीं आई है. घटना से पहले क्लब के अंदर क्या हुआ था और विवाद किस वजह से शुरू हुआ, यह स्पष्ट नहीं है. महिला और एक महिला बाउंसर के बीच अलग से कहासुनी या झड़प होने की भी जानकारी सामने आई है, लेकिन इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है.

मीडिया कर्मियों के क्लब पहुंचने पर प्रतिष्ठान बंद मिला और उसकी लाइटें भी बंद थीं. क्लब प्रबंधन की ओर से मामले पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. वहीं गुवाहाटी पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अभी यह स्पष्ट नहीं है कि पुलिस ने क्लब से जुड़े किसी व्यक्ति से पूछताछ की है या किसी को गिरफ्तार किया है.

(रिपोर्ट- पूर्ण बिकास)

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment