Home Viral‘हिंदुस्तान में रहना है तो राधे-राधे कहना है’, मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने मंच से लगवाए जयकारे, वीडियो वायरल – uttar pradesh state minister mayankeshwar sharan singh chants radhe-radhe slogans at shri ram katha video goes viral

‘हिंदुस्तान में रहना है तो राधे-राधे कहना है’, मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने मंच से लगवाए जयकारे, वीडियो वायरल – uttar pradesh state minister mayankeshwar sharan singh chants radhe-radhe slogans at shri ram katha video goes viral

by BollywoodNewsAndMovie


तिलोई के आरबीएस इंटर कॉलेज में आयोजित श्रीराम कथा के दौरान राज्य मंत्री ने धार्मिक नारे लगाए। उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि हिंदुस्तान में रहना है तो राधे-राधे कहना है। यह नारा लगते ही वहां मौजूद जनसैलाब ने इन नारों का उच्चारण किया।

Amethi News
सतीश बरनवाल, अमेठी: उत्तर प्रदेश कि अमेठी जिले के तिलोई विधान सभा से विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। तिलोई के आरबीएस इंटर कॉलेज प्रांगण में आयोजित श्रीराम कथा के मंच से राज्यमंत्री धार्मिक नारे लगवाते हुए नजर आ रहे हैं।

मंच पर माइक संभालते हुए राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने श्रद्धालुओं से नारे लगवाए वृंदावन में रहना है तो राधे-राधे कहना है और हिंदुस्तान में रहना है तो राधे-राधे कहना है। राज्यमंत्री के इन नारों पर कार्यक्रम में मौजूद जनसैलाब ने भी हाथ उठाकर “राधे-राधे” के जयकारों से पूरा प्रांगण गुंजा दिया।