Home ViralVIDEO: पत्नी मायके गई तो 80 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा पति, बोला- उसे बुलाओ – hapur husband climbs 80 feet jio tower wife went to maika viral video lclcn

VIDEO: पत्नी मायके गई तो 80 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा पति, बोला- उसे बुलाओ – hapur husband climbs 80 feet jio tower wife went to maika viral video lclcn

by BollywoodNewsAndMovie


उत्तर प्रदेश के हापुड़ में पत्नी के मायके जाने से नाराज एक युवक Jio कंपनी के करीब 80 फुट ऊंचे टावर पर चढ़ गया. युवक पत्नी को मायके से वापस बुलाने की जिद कर रहा था. वह टावर के सबसे ऊपर पहुंचकर खड़ा हो गया और नीचे उतरने से इनकार कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई.

युवक की पहचान मेरठ जिले के शाहजहांपुर गांव निवासी फैज के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, फैज और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. विवाद के बाद नाराज पत्नी अपने मायके अमरोहा चली गई. पत्नी के इस तरह घर छोड़कर जाने से फैज आहत हो गया और उसने लोदीपुर गांव स्थित Jio के 80 फुट ऊंचे टावर पर चढ़ने का फैसला किया.

यह भी पढ़ें: हापुड़ में फिल्मी अंदाज में मुठभेड़, कपड़ों से भरा ट्रक लूटकर जा रहे थे बदमाश, पुलिस के रोकने पर चला दी गोलियां, फिर….

टावर के टॉप पर पहुंचने के बाद फैज पत्नी को मायके से बुलाने की जिद करने लगा. आसपास मौजूद लोगों ने उसे काफी समझाया और नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन वह अपनी बात पर अड़ा रहा. इस दौरान मौके पर प्रत्यक्षदर्शियों की भीड़ जुट गई और लोगों ने युवक को सुरक्षित नीचे लाने की कोशिश की.

वायरल वीडियो से पुलिस को मिली जानकारी

इसी दौरान किसी व्यक्ति ने टावर पर चढ़े फैज का वीडियो बना लिया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वायरल वीडियो के जरिए घटना की जानकारी पुलिस तक पहुंची, जिसके बाद गढ़ कोतवाली पुलिस सक्रिय हुई और मौके पर पहुंच गई.

पुलिस के साथ दमकल विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची. दोनों टीमों ने युवक को टावर से नीचे उतारने के लिए प्रयास शुरू किए. मौके पर मौजूद लोगों की निगाहें भी टावर के ऊपर खड़े फैज पर टिकी रहीं.

पुलिस और दमकल कर्मियों ने फैज को काफी देर तक समझाया. उससे नीचे उतरने की अपील की गई. काफी समझाने-बुझाने के बाद युवक टावर से नीचे आने के लिए तैयार हुआ और उसे सुरक्षित उतार लिया गया. इसके साथ ही काफी देर से चल रहा यह हाईवोल्टेज ड्रामा खत्म हुआ.

पत्नी को वापस बुलाने की जिद में चढ़ा था टावर

पूरी घटना के पीछे पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद बताया जा रहा है. झगड़े के बाद पत्नी के अमरोहा स्थित मायके चले जाने से फैज नाराज था. वह पत्नी को वापस बुलाने की मांग करते हुए टावर पर चढ़ गया था.

घटना के दौरान लोदीपुर गांव में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे. प्रत्यक्षदर्शी युवक को लगातार नीचे आने के लिए समझाते रहे, लेकिन फैज अपनी पत्नी को मायके से बुलाने की जिद पर कायम रहा.

वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस और दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली. काफी प्रयास के बाद फैज को 80 फुट ऊंचे टावर से नीचे उतार लिया गया. इस दौरान पुलिस और दमकल टीम की मदद से युवक को सुरक्षित नीचे लाया गया.

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment