Home ViralVideo: बर्थडे पर इस एक्ट्रेस के गाल खींचकर भागा फैन, वीडियो वायरल

Video: बर्थडे पर इस एक्ट्रेस के गाल खींचकर भागा फैन, वीडियो वायरल

by BollywoodNewsAndMovie


कन्नड़ सिनेमा की ‘लेडी सुपरस्टार’ और ‘डिंपल क्वीन’ के नाम से मशहूर एक्ट्रेस रचिता राम का एक वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर हर तरफ बस इसी वीडियो की चर्चा है, जिसमें एक फैन सेल्फी लेने के बहाने एक्ट्रेस के बेहद करीब आता है और अचानक कुछ ऐसा कर बैठता है जिसे देखकर हर कोई सन्न रह गया. यह पूरी घटना रचिता राम के 34वें जन्मदिन (3 अक्टूबर) के जश्न के दौरान की है, जिसके बाद से फैंस के बीच सेलिब्रिटीज की सुरक्षा को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है.

सेल्फी के बहाने आया और खींच दिए गाल

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि रचिता राम अपने जन्मदिन के मौके पर फैंस से घिरी हुई हैं और मुस्कुराते हुए तस्वीरें खिंचवा रही हैं. इसी बीच एक उत्साहित फैन उनके साथ सेल्फी लेने के लिए आगे बढ़ता है. वह पहले एक्ट्रेस से हाथ मिलाता है और फिर अचानक उनके दोनों गालों को पकड़कर खींच देता है. गाल खींचने के तुरंत बाद वह फैन वहां से भाग निकलता है.

अचानक हुई हरकत से चौंक गईं एक्ट्रेस

इस अप्रत्याशित हरकत से रचिता राम कुछ पलों के लिए पूरी तरह हैरान और असहज नजर आईं. अचानक हुए इस ‘फिजिकल टच’ से उनके चेहरे के भाव बदल गए, लेकिन उन्होंने कमाल का बॉडी कंट्रोल और मैच्योरिटी दिखाई. रचिता ने तुरंत खुद को संभाला और बिना किसी हंगामे या गुस्से के, अपने चेहरे पर वापस मुस्कान ले आईं और बाकी फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाना जारी रखा.

यह भी पढ़ें: कचरा छोटा, सीख बड़ी… दादर स्टेशन पर यात्रियों ने बैग में रखा कूड़ा

इंटरनेट पर फूटा फैंस का गुस्सा, रचिता ने किया बचाव

वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा भड़क उठा है. कई यूजर्स का कहना है कि फैंस को अपनी सीमाएं नहीं भूलनी चाहिए और किसी भी सेलिब्रिटी के पर्सनल स्पेस का सम्मान करना चाहिए.

हालांकि, इस पूरे विवाद पर खुद रचिता राम ने बड़ा दिल दिखाते हुए अपने फैन का बचाव किया है. एक्ट्रेस ने एक आधिकारिक बयान जारी कर लोगों से अपील की है कि वे उस फैन को ट्रोल न करें या बुरा-भला न कहें. रचिता ने कहा, “उस फैन की मंशा गलत नहीं थी. उसने किसी बुरी नीयत से ऐसा नहीं किया, बल्कि वह मेरे प्रति अपने अत्यधिक प्यार और स्नेह के कारण ऐसा कर बैठा.”

यह भी पढ़ें: बारिश होते ही बेंगलुरू में 1200 के पार पहुंचा ऑटो किराया, इंटरनेट पर मचा बवाल





Source link

You may also like

Leave a Comment