Home Bigg Boss 20BB20: काजी के ‘लॉलीपॉप’ कमेंट पर भड़के सलमान, कनिका संग मजाक पर हुए नाराज, तो भाईजान को ट्रोल कर रहे सिंगर के फैंस

BB20: काजी के ‘लॉलीपॉप’ कमेंट पर भड़के सलमान, कनिका संग मजाक पर हुए नाराज, तो भाईजान को ट्रोल कर रहे सिंगर के फैंस

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: काजी तौकीर के लॉलीपॉप वाले कमेंट पर वीकेंड का वार में सलमान खान भड़कते नजर आए. कनिका मान का सपोर्ट करते हुए सलमान खान ने जब काजी तौकीर की क्लास लगाई तो सोशल मीडिया पर उल्टा भाईजान पर ही फैंस का गुस्सा फूट पड़ा. फैंस का कहना है कि काजी को बिना वजह टारगेट किया जा रहा है. जानिए इस पूरे बवाल की पूरी अपडेट!

कनिका संग मजाक पर काजी पर भड़के सलमान, तो भाईजान को ट्रोल करने लगे फैंसZoom

काजी पर भड़के सलमान (फोटो साभार-youtube grabe)

नई दिल्ली: रियालिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में काजी तौकीर अपनी कमाल की आवाज और चार्मिंग स्टाइल से फैंस का दिल जीत रहे हैं. शो की शुरुआत से ही दर्शकों ने काजी की पर्सनालिटी को खूब पसंद किया है. लेकिन इस बार वीकेंड का वार में काजी तौकीर की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं.

सलमान खान ने काजी की क्लास लगा दी है. चलिए जानते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ जिससे सलमान खान काजी पर भड़क गए.

कनिका पर कॉमेंट पड़ा काजी को भारी

हाल ही में एक एपिसोड के दौरान काजी तौकीर ने कनिका से मजाक-मजाक में कुछ ऐसा कहा था,जिससे वो नाराज हो गई थीं. हुआ ये था कि दोनों में हंसी-मजाक चल रहा था, कनिका ने काजी से कहा था कि तमीज तो आपको मैं ही सिखाके जाउंगी,तभी काजी ने कनिका मान से कहा था ओके आप मेरी मैम बन जाओ. तभी बातों ही बातों में काजी ने कनिका से कहा मैम आप मेरे साथ लॉलीपॉप खाएंगी. जिसपर टीवी एक्ट्रेस नाराज होकर वहां से चली गईं. हालांकि इसके बाद काजी ने कनिका से सॉरी भी बोला और कहा कि आप गलत समझ रही हैं, आप मेरी मैम बनीं थी,तो मैं कोई मिल गया में ऋतिक रोशन वाला कैरेक्टर प्ले कर रहा था. मेरा इरादा गलत बिल्कुल भी नहीं था और लॉलीपॉप कोई गाली नहीं है. जैसे छोटे बच्चों को चॉकलेट और लॉलीपॉप पसंद होता है मैने उसी कॉन्टेक्स में आपसे ऐसा बोला था.हालांकि कनिका ने काजी के इस बिहेवियर को चीप कहा था. जिसके बाद ये बात वहीं खतम हो गई, मगर इसी टॉपिक पर वीकेंड का वॉर में सलमान खान ने पहली बार काजी की क्लास लगा दी. सलमान खान को काजी का यह रवैया बिल्कुल पसंद नहीं आया. हालांकि फैंस काजी के सपोर्ट में हैं.

सलमान खान ने काजी से क्या कहा

वीकेंड का वार के नए प्रोमो में सलमान खान काजी तौकीर पर गुस्सा होते दिख रहे हैं. सलमान ने कहा कि जब किसी को आपका इरादा गलत लगा तो आपको तुरंत पीछे हट जाना चाहिए था. सलमान ने सवाल उठाया कि माफी मांगने के बजाय काजी बार- बार खुद को सही साबित करने में क्यों लगे रहे. जब काजी ने कहा कि उन्होंने मजाक में माफी मांगी थी तो सलमान ने कहा कि जिंदगी में कभी किसी को मजाक में सॉरी बोलते नहीं सुना है. वहीं कनिका कहती हैं, कि इन्हे कुछ ज्यादा ही हवा लग गई है.



Source link

You may also like

Leave a Comment