Home Viralगुलजार ने मांगा पानी, तुरंत गिलास लेकर पहुंचे सचिन, लोग बोले- यही है बड़े इंसान की पहचान – sachin tendulkar gulzar water viral video book launch tstf

गुलजार ने मांगा पानी, तुरंत गिलास लेकर पहुंचे सचिन, लोग बोले- यही है बड़े इंसान की पहचान – sachin tendulkar gulzar water viral video book launch tstf

by BollywoodNewsAndMovie


सचिन तेंदुलकर का एक छोटा सा अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है. मुंबई में एक किताब के विमोचन कार्यक्रम के दौरान गुलजार अपना संबोधन दे रहे थे. इसी बीच उन्हें पानी की जरूरत हुई. पास बैठे सचिन तेंदुलकर तुरंत पानी का गिलास लेकर उनके पास पहुंचे और उन्हें पानी दिया. गुलजार ने सचिन का हाथ थाम लिया. कुछ सेकेंड का यह प्यारा पल कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वीडियो में दिखाई देता है कि सचिन जब गुलजार के पास पानी लेकर पहुंचते हैं, तो गुलजार उनका हाथ पकड़ लेते हैं. इससे पहले सचिन उनसे कहते हैं, “बस होंठ गीले कर दीजिए.” गुलजार पानी लेते हैं और सचिन का शुक्रिया अदा करते हैं. इसके बाद वह अपना संबोधन जारी रखते हैं.

इस छोटे से पल को लेकर सोशल मीडिया पर लोग सचिन की सादगी और गुलजार के प्रति उनके सम्मान की तारीफ कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि इतने बड़े मंच पर मौजूद होने के बावजूद सचिन ने बिना किसी औपचारिकता के गुलजार की छोटी सी जरूरत का ध्यान रखा.

यह भी पढ़ें: मां को लेकर दुबई पहुंचा ‘एलियन स्टार’, कभी लोग उड़ाते थे मजाक, ऐसे बदली किस्मत

सोशल मीडिया पर कई लोग सचिन की विनम्रता, सादगी और बड़ों के प्रति सम्मान की चर्चा कर रहे हैं. कुछ लोगों ने इस पल को दिल छू लेने वाला बताया, तो कुछ ने कहा कि किसी व्यक्ति की असली खूबसूरती ऐसे ही छोटे-छोटे व्यवहार में दिखाई देती है.

देखें वीडियो

यह खास पल मुंबई में आयोजित डॉ. पी. जगन्नाथ की किताब ‘डीआर ब्लू: ए कैंसर सर्जन की जर्नी इनटू द ह्यूमन साइड ऑफ हीलिंग’ के विमोचन कार्यक्रम का है. कार्यक्रम में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, गुलजार और सचिन तेंदुलकर समेत कई दिग्गज मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर की AI में नई पारी! OpenAI से हाथ मिलाया, बताया ChatGPT का कैसे करते हैं इस्तेमाल

इस कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद अमिताभ बच्चन और गुलजार की मुलाकात ने भी लोगों का ध्यान खींचा. दोनों दिग्गज एक-दूसरे का अभिवादन करते और मंच पर साथ बैठे नजर आए.

किताब में कैंसर के इलाज के दौरान चिकित्सा के मानवीय पहलू, मरीजों की भावनाओं और डॉक्टर-मरीज के रिश्ते पर बात की गई है. यानी कार्यक्रम का विषय भी इंसानियत और इलाज के मानवीय पक्ष से जुड़ा था.और इसी कार्यक्रम में कैमरे में कैद हुआ सचिन और गुलजार का यह छोटा सा पल अब चर्चा में है. मंच पर जहां बड़े नाम मौजूद थे, वहीं पानी का एक गिलास और कुछ सेकेंड का यह सहज व्यवहार लोगों को याद रह गया.

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment