Bigg Boss 20 Top 5 Contestants: सलमान खान के शो में किसने पकड़ी जनता की नब्ज? जानिए इस हफ्ते की टॉप 5 लिस्ट में सबसे ऊपर किसका नाम?
सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 20 का सफर वक्त के साथ और दिलचस्प होता जा रहा है। ऑडियंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को जमकर सपोर्ट कर रही है और इसी बीच कंटेस्टेंट भी अपना पूरा जोर लगा रहे हैं। बिग बॉस से जुड़ी खबरें जारी करने वाले एक प्लेटफॉर्म ने एक सर्वे के आधार पर बताया है कि किन 5 खिलाड़ियों को लेकर सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा बज बना हुआ है। इसे एक इंडिकेटर के तौर पर देखा जा सकता है कि किस कंटेस्टेंट की सबसे ज्यादा बातें हो रही हैं या लोग उसे सपोर्ट कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि टॉप 5 की लिस्ट में आया है किन खिलाड़ियों का नाम।
टॉप 5 में कौन किस पोजिशन पर?
लिस्ट में यंग डीएसए, उदिति सिंह, अरिश्फा खान, काजी तौकीर और स्काउट का नाम शामिल है। लेकिन किसे कौन सी पोजिशन मिली है, यह ज्यादा मायने रखता है। टॉप 5 की लिस्ट में यंग डीएसए 5वीं पोजिशन पर हैं और उनके ठीक ऊपर अरिश्फा खान चौथे नंबर पर रही हैं। सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा में बने हुए खिलाड़ियों की लिस्ट में उदिति सिंह नंबर 3 पर हैं और नंबर 2 पर आए हैं सेलेब्रिटी गेमर स्काउट ओपी। लिस्ट के अभी तक के नाम देखकर आप समझ ही चुके होंगे कि टॉप 5 की लिस्ट में जो नाम नंबर वन पर रहा है, वो हैं, काजी तौकीर। शो में लगातार चर्चा का विषय बने काजी टॉप 5 में नंबर 1 पर हैं।
अरिजीत सिंह से पुरानी है दोस्ती
काजी तौकीर को लेकर पिछले हफ्ते में सबसे ज्यादा पोस्ट X पर किए गए हैं। सिंगर और एक्टर काजी तौकीर का अरिजीत सिंह के साथ बहुत पुराना रिश्ता रहा है। दोनों एक ही रियलिटी शो में परफॉर्म कर चुके हैं, इस शो में जहां अरिजीत नंबर 6 पर एविक्ट हो गए थे, वहीं काजी विनर बने थे। हालांकि बाद में चीजें बदल गईं, काजी का लोग नाम तक भूल गए और अरिजीत इंटरनेशनल स्टार बन गए। काजी कई बार शो में अरिजीत सिंह के बारे में बात करते भी नजर आए हैं। उन्होंने कई इंटरव्यूज और पॉडकास्ट में भी अरिजीत का जिक्र किया है और बताया है कि कैसे वह उनके लिए बहुत खुश हैं।
वीकेंड का वार में लगी थी क्लास
बता दें कि रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 20 के इस वीकेंड का वार में होस्ट सलमान खान ने काजी तौकीर की क्लास लगाई। काजी के घरवालों के प्रति रवैये और कनिका पर किए गए लॉलीपॉप वाले कमेंट के बाद माफी नहीं मांगने के लिए सलमान ने उन्हें समझाया। बावजूद इसके सोशल मीडिया पर ऑडियंस काजी तौकीर को ही सपोर्ट करती नजर आई और लोगों ने कहा कि मेकर्स जान बूझकर काजी को नीचा दिखाने और कनिका को लाइमलाइट देने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि बावजूद इसके काजी सोशल मीडिया पर दर्शकों के फेवरिट कंटेस्टेंट बने हुए हैं।
