Home Box Office‘दृश्यम 3’ ने तीसरे दिन उड़ाए गर्दे, 12 बजे तक 125 करोड़ पार कलेक्शन

‘दृश्यम 3’ ने तीसरे दिन उड़ाए गर्दे, 12 बजे तक 125 करोड़ पार कलेक्शन

by BollywoodNewsAndMovie


‘दृश्यम 3’ से अजय देवगन छा गए हैं. फिल्म की स्टोरी लाइन से लेकर अजय की एक्टिंग तक ने धमाल मचा दिया है. फिल्म को पॉजिटिव रिव्यूज मिले हैं और खूब तारीफ हो रही है. फिल्म को 2 अक्टूबर की छुट्टी का भी फायदा मिला. दो दिन में फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री मारी और अब तीसरे दिन भी शानदार कलेक्शन कर रही है. 

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने रविवार को 12 बजे तक 9.53 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म को 4,801 शोज मिले और 34 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने टोटल नेट 125.03 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने ग्रॉस 149.85 करोड़ की कमाई की.

दो दिन में फिल्म ने किया 100 करोड़ का आंकड़ा क्रॉस

पहले दिन फिल्म ने 62 करोड़ कमाए. फिल्म को 15,759 शोज मिले और फिल्म को 60.1 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने दूसरे दिन 53.50 करोड़ की कमाई की. फिल्म को 16,868 शोज मिले और 48.1 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली.

फिल्म बॉक्स ऑफिस ऑक्यूपेंसी
‘दृश्यम 3’ (लाइव) 9.53 करोड़ (12 बजे ) 34 परसेंट
टोटल 125.03 करोड़  

फिल्म को अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया. फिल्म में अजय देवगन लीड रोल में हैं. वो विजय सालगांवकर के किरदार में नजर आए. वहीं फिल्म में अजय देवगन, तबु, श्रेया सरन, जयदीप अहलावत, प्रकाश राज, रजत कपूर जैसे स्टार्स दिखे. फिल्म में पहले अक्षय खन्ना भी नजर आने वाले थे. लेकिन उन्होंने फिल्म की शूटिंग से कुछ दिन पहले फिल्म छोड़ दी थी. फिल्म का रन टाइम 2 घंटे 30 मिनट है.

इससे पहले फिल्म के दो पार्ट्स आ चुके हैं. दूसरे पार्ट का रन टाइम 2 घंटे 22 मिनट था. वहीं फिल्म 18 नवंबर 2022 को रिलीज हुई थी. फिल्म में अजय देवगन, तबु, श्रेया सरन और अक्षय खन्ना जैसे स्टार्स दिखे थे. इस फिल्म को बहुत पसंद किया गया था.

वहीं पहले पार्ट की बात करें तो ये फिल्म 2015 में रिलीज हुई थी. फिल्म का रन टाइम 2 घंटे 43 मिनट है. फिल्म जबरदस्त चर्चा में रही और बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया.





Source link

You may also like

Leave a Comment