Home Box OfficeDrishyam 3 Box Office Day 3: दृश्यम 3 की बॉक्स ऑफिस पर आई आंधी, जानिए 3 दिनों में कितनी कर ली कमाई

Drishyam 3 Box Office Day 3: दृश्यम 3 की बॉक्स ऑफिस पर आई आंधी, जानिए 3 दिनों में कितनी कर ली कमाई

by BollywoodNewsAndMovie


Drishyam The Conclusion Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कर कमाई कर रही है। आज तीसरे दिन भी दर्शकों के बीच फिल्म का क्रेज देखने को मिल रहा है। आज रविवार यानी तीसरे दिन के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं।

तीसरे दिन कितनी पहुंची कमाई?

ट्रेड ट्रैकर Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, रविवार सुबह 11 बजे तक ‘दृश्यम 3’ ने भारत में करीब 9.53 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। वहीं ओपनिंग डे पर फिल्म ने 62 करोड़ की कमाई थी। उसके बाद दूसरे दिन शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 53.50 करोड़ की कमाई की और अभी सुबह 11 बजे तक 9.53 करोड़ की कमाई कर ली है।

फिल्म के ऑक्यूपेंसी आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को ‘दृश्यम 3’ की कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी करीब 54.54 प्रतिशत रही। सुबह के शो में यह 28.77 प्रतिशत थी, जो दोपहर में बढ़कर 51.46 प्रतिशत हो गई। शाम के शो में 61.31 प्रतिशत सीटें भरी नजर आईं, जबकि रात में ऑक्यूपेंसी बढ़कर 76.62 प्रतिशत तक पहुंच गई। आज भी थिएटर में भीड़ बढ़ने की उम्मीद है।

विदेशों में भी ‘दृश्यम 3’ की मजबूत कमाई

भारत के साथ विदेश में भी फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। शनिवार को फिल्म ने इंटरनेशनल मार्केट में करीब 20 करोड़ रुपये कमाए हैं, जिसके बाद इसका कुल ओवरसीज कलेक्शन करीब 38.50 करोड़ रुपये हो गया। वहीं वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन लगभग 177.10 करोड़ रुपये पहुंच गया।

अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग

‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ ने पहले दिन ही अजय देवगन के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर दिया था। 66.75 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ ये अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बन गई। फिल्म ने ‘सिंघम अगेन’ को पीछे छोड़ा दिया है।, जिसने पहले दिन करीब 43.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।



Source link

You may also like

Leave a Comment