Home Viralआधी रात हाईवे पर लड़की ने किया डांस, कार की हेडलाइट बनी बैकग्राउंड, ‘प्यार आ गया रे’ पर कातिलाना मूव्स वायरल

आधी रात हाईवे पर लड़की ने किया डांस, कार की हेडलाइट बनी बैकग्राउंड, ‘प्यार आ गया रे’ पर कातिलाना मूव्स वायरल

by BollywoodNewsAndMovie


Viral Video : सोशल मीडिया पर डांस वीडियो की भरमार है, लेकिन कुछ रील्स ऐसी होती हैं जो अपने अलग अंदाज की वजह से लोगों का ध्यान खींच लेती हैं. इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की आधी रात के वक्त सुनसान सड़क पर कार की हेडलाइट्स के सामने डांस करती नजर आ रही है. बैकग्राउंड में बज रहे गाने ‘प्यार आ गया रे’ पर उसके डांस और एक्सप्रेशन्स ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

ब्राउन ड्रेस में लड़की का ग्लैमरस अंदाज

वायरल हो रही इस रील में लड़की ब्राउन कलर की वन-शोल्डर स्लिट ड्रेस पहने दिखाई देती है. सड़क पर चारों तरफ अंधेरा है और पीछे खड़ी कार की हेडलाइट्स उसके डांस को एक अलग ही बैकड्रॉप दे रही हैं. खुले बालों और कॉन्फिडेंट एक्सप्रेशन्स के साथ वह गाने की बीट पर डांस करती नजर आती है.

वीडियो की खास बात सिर्फ डांस स्टेप्स नहीं, बल्कि उसका पूरा नाइट सेटअप भी है. सुनसान हाईवे, कार की रोशनी और बीच सड़क पर डांस करती लड़की का कॉम्बिनेशन वीडियो को किसी फिल्मी सीन जैसा लुक दे रहा है.

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स

वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आया, लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आने लगी हैं. कुछ यूजर्स ने लड़की के डांस और एक्सप्रेशन्स की तारीफ की, तो कुछ ने मजेदार अंदाज में कमेंट करते हुए कहा कि हाईवे पर ऐसा नजारा देखकर राह चलते लोगों का ध्यान जरूर ठहर जाएगा.

विज्ञापन

कमेंट सेक्शन में कई लोगों ने फायर और हार्ट इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दी है. कुछ यूजर्स ने वीडियो के लोकेशन और रात के समय शूट किए गए इस अंदाज को लेकर भी चर्चा की है.

लाखों व्यूज बटोर रही है रील

आज के दौर में सोशल मीडिया पर हर दिन हजारों डांस रील्स पोस्ट होती हैं, लेकिन कुछ वीडियो अपने अलग प्रेजेंटेशन के कारण तेजी से वायरल हो जाते हैं. यह वीडियो भी कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है.

बताया जा रहा है कि रील को nikita__official08 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. पोस्ट सामने आने के बाद इसे बड़ी संख्या में लोग देख और पसंद कर रहे हैं. वहीं, कई यूजर्स इसे अपने दोस्तों और सोशल मीडिया सर्कल में भी शेयर कर रहे हैं. यह खबर सोशल मीडिया पर उपलब्ध वायरल वीडियो और जानकारी पर आधारित है. न्यूज18 इस वीडियो से जुड़े दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता है.



Source link

You may also like

Leave a Comment