3
कानपुर। काकादेव थाना क्षेत्र की कोचिंग मंडी में छात्रों को पीटने का वीडियो रविवार रात सोशल मीडिया पर वायरल रहा। वायरल वीडियो को लेकर देवा ठाकुर नाम के युवक पर साथियों के साथ छात्रों से वसूली मांगने और विरोध करने पर पीटने के आरोप लगाए गए हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है। काकादेव थाना प्रभारी ने बताया कि वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। (संवाद)
