Home Viralदिल्ली मेट्रो के तमाम वीडियो वायरल होते है, लेकिन इस वीडियो में जो लम्हा कैद हुआ, उसने लाखों दिलों को जीत लिया! – shammi narang post metro train special journey with little grandson rushaan goes viral on internet

दिल्ली मेट्रो के तमाम वीडियो वायरल होते है, लेकिन इस वीडियो में जो लम्हा कैद हुआ, उसने लाखों दिलों को जीत लिया! – shammi narang post metro train special journey with little grandson rushaan goes viral on internet

by BollywoodNewsAndMovie


Shammi Narang Viral Video: दिल्ली मेट्रो राजधानी की लाइफ लाइन है, जिसमें रोजाना लाखों लोग सफर करते हैं। ऐसे में आए दिन सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो से तमाम वीडियो सामने आते हैं। लेकिन इनमें अधिकतर पल यात्रियों के क्लेश और अजीबोगरीब हरकतों के होते हैं। पर इस बार कैमरे में कुछ ऐसा कैद हुआ है जिसने इंटरनेट को जीत लिया है।

Shammi Narang Post Metro Train Special journey
जब मेट्रो में पहली बार गूंजी ‘दादू’ की आवाज, तो पोते का रिएक्शन देख पिघल गया इंटरनेट!
अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं या कभी दिल्ली मेट्रो में सफर किया है, तो एक आवाज आपके दिल में हमेशा के लिए बस चुकी होगी- अगला स्टेशन राजीव चौक है, दरवाजे बाईं तरफ खुलेंगे…। दूरदर्शन के जमाने से हमारी सुबह-शाम का हिस्सा रहे दिग्गज न्यूज रीडर और दिल्ली मेट्रो की इस आइकॉनिक हिंदी आवाज के मालिक शम्मी नारंग ने हाल ही में एक ऐसा मोमेंट शेयर की, जिसने इंटरनेट की जनता का दिल जीत लिया।

पोते की पहली मेट्रो राइड और ‘दादू’ की जादुई आवाज

शम्मी नारंग अपने नन्हें पोते ‘रुशान’ को उसकी जिंदगी की पहली दिल्ली मेट्रो राइड पर ले गए थे। ट्रेन जैसे ही पटरी पर दौड़ी और लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट गूंजी, तो छोटा रुशान अपनी आंखें बड़ी किए हैरान-सा सुनता रह गया। जिस आवाज को वह रोज घर में प्यार से अपने ‘दादू’ के मुंह से सुनता था, वही आवाज आज पूरी मेट्रो ट्रेन में गूंज रही थी!
​