Home Box Office120 करोड़ की फिल्म जिसे बॉक्स ऑफिस पर हुआ 96 करोड़ का नुकसान, अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होते ही बनी नंबर 1, IMDb रेटिंग 5.6 | 120 crore film that suffered loss of 96 crore at box office became number 1 immediately upon its release on Amazon Prime Video IMDb rating 5.6

120 करोड़ की फिल्म जिसे बॉक्स ऑफिस पर हुआ 96 करोड़ का नुकसान, अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होते ही बनी नंबर 1, IMDb रेटिंग 5.6 | 120 crore film that suffered loss of 96 crore at box office became number 1 immediately upon its release on Amazon Prime Video IMDb rating 5.6

by BollywoodNewsAndMovie


120 करोड़ की फिल्म जिसे बॉक्स ऑफिस पर हुआ 96 करोड़ का नुकसान, अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होते ही बनी नंबर 1, IMDb रेटिंग 5.6

अमेजन प्राइम वीडियो पर 120 करोड़ रुपये की फिल्म का धमाल, बॉक्स ऑफिस पर हुआ था 96 करोड़ का नुकसान

IMDb

नई दिल्ली:

अमेजन प्राइम वीडियो पर एक फिल्म ने रिलीज के साथ ही धूम मचाकर रख दी है. इस फिल्म का सिनेमाघरों में बुरा हश्र हुआ था और दर्शकों ने वीकेंड के बाद ही दूरी बना ली थी. लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर आते ही ये टॉप 10 ट्रेंडिंग मूवी की लिस्ट में नंबर वन पर पहुंच गई है. ये फिल्म 1 अक्तूबर 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो पर आई थी और 4 अक्तूबर आते-आते नंबर वन पर पहुंच गई. हम बात कर रहे हैं साउथ सुपरस्टार कार्ति की तमिल मूवी ‘सरदार 2 (Sardar 2)’ की. बेशक सरदार का बॉक्स ऑफिस सफर बहुत ही निराशाजनक रहा लेकिन ओटीटी पर बल्ले-बल्ले हो गई है.

सितंबर में पस्त, अक्तूबर में मस्त

सितंबर में टिकट खिड़की पर जो फिल्म दर्शकों को नहीं खींच पाई, वही अक्तूबर की शुरुआत में ड्रॉइंग रूम में चर्चा का केंद्र बन गई है. फिल्म 10 सितंबर 2026 को रिलीज हुई थी. सरदार 2 तमिल के साथ तेलुगु और हिंदी में भी यह सिनेमाघरों में उतरी. ये 2022 में आई कार्ति की सरदार का पार्ट 2 है. ये फिल्म सुपरहिट रही थी. इस फिल्म ने 30-45 करोड़ के बजट में 100 करोड़ रुपये का कलेक्श किया था. 

लेकिन इस बार कमजोर कहानी और जबरदस्ती के सीक्वल ने सब बंटाधार कर दिया. फिल्म का हाल ऐसा रहा कि फिल्म के शो कई जगह रद्द हो गए थे. आईएमडीबी के मुताबिक फिल्म का बजट लगभग 120 करोड़ रुपये था लेकिन यह दुनियाभर में सिर्फ 23.6 करोड़ रुपये ही कमा सकी. इस तरह फिल्म सिनेमाघरों में डिजास्टर साबित हुई.

अमेजन प्राइम वीडियो पर जल्दबाजी में की रिलीज

फिल्म का बुरा हश्र देखकर सरदार 2 के निर्माताओं ने डिजिटल का रास्ता जल्दी चुना. अमेजन प्राइम वीडियो ने पोस्ट-थिएट्रिकल राइट्स पहले ही खरीद रखे थे. फिल्म 1 अक्तूबर 2026 से तमिल के साथ तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ डब में स्ट्रीम हो रही है. थिएटर और ओटीटी के बीच का गैप महज 21 दिन का रहा. फिल्म में कार्ति के साथ मालाविका मोहनन, एसजे सूर्या, आशिका रंगनाथ, रजीशा विजयन, योगी बाबू और नासर नजर आए. सरदार 2 की आईएमडीबी रेटिंग 5.6 है.




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

You may also like

Leave a Comment