Home Box Office‘दृश्यम 3’ के लिए अजय देवगन ने ली तबु से 566.67% ज्यादा फीस, इस एक्टर को मिले सिर्फ इतने लाख

‘दृश्यम 3’ के लिए अजय देवगन ने ली तबु से 566.67% ज्यादा फीस, इस एक्टर को मिले सिर्फ इतने लाख

by BollywoodNewsAndMovie


‘दृश्यम 3’ अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है. फिल्म को बहुत सराहा जा रहा है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 250 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है. फिल्म को लेकर जबरदस्त बज है. आइए जानते हैं किस एक्टर ने फिल्म के लिे कितनी फीस ली है.

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, फिल्म के लिए अजय देवगन ने 18 करोड़ से 22 करोड़ के बीच में फीस ली है. फिल्म में वो विजय सालगांवकर के रोल में हैं. फिल्म में उनके रोल को बहुत सराहा जा रहा है.

तबु ने चार्ज की इतनी फीस

फिल्म में तबु भी अहम रोल में हैं. वो फिल्म में पुलिस ऑफिसर के किरदार में हैं. फिल्म के लिए उन्होंने 2.5 करोड़ से 3.5 करोड़ के बीच में फीस चार्ज की है. फिल्म में उनके कैरेक्टर का नाम मीरा देशमुख है. अजय देवगन और तबु की फीस की तुलान करें तो अजय ने तबु से औसतन 567परसेंट ज्यादा फीस ली है.

अजय की पत्नी और बेटी के रोल के लिए एक्ट्रेस को मिली इतनी फीस

वहीं फिल्म में श्रिया सरन अजय देवगन की पत्नी के रोल में है. उनके कैरेक्टर का नाम नंदिनी सालगांवकर है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने 1 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. वहीं एक्ट्रेस इशिता दत्ता ने फिल्म में विजय और नंदिनी की बेटी अंजू का रोल प्ले किया है. उन्होंन फिल्म के लिए 50 लाख रुपये चार्ज किए हैं.

फिल्म में रजत कपूर मीरा यानी तबु के पति के रोल में हैं. उनके 40 से 70 लाख के बीच में फीस चार्ज करने की खबरें हैं. एक्टर जयदीप अहलावत भी फिल्म में अहम रोल में हैं. हालांकि, उनकी फीस को लेकर अभी तक कोई खबरें सामने नहीं आई हैं. बता दें कि किसी भी एक्टर की फीस को लेकर ऑफिशियली कंफर्मेशन नहीं है.

ये भी पढ़ें- ‘शादी से पहले शारीरिक संबंध नॉर्मल’, किरण राव ने रिलेशनशिप को लेकर की बात

‘दृश्यम 3’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

दृश्यम 3 के बॉक्स ऑफिस की बात करें तो सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 62 करोड़ कमाए. दूसरे दिन फिल्म ने 53.50 करोड़ का कलेक्शन किया. तीसरे दिन फिल्म ने 61 करोड़ कमाए. फिल्म ने टोटल 176.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. फिल्म को तीसरे दिन 2,412,130 फुटफॉल मिला. टोटल फुटफॉल 6,914,170 रहा. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 272.80 करोड़ कमा लिए.



Source link

You may also like

Leave a Comment