Home Bigg Boss 20काजी तौकीर पहले भी कर चुके हैं ‘बिग बॉस’ जैसा शो, तब यह सुपरस्टार था होस्ट, जानें किसने उठाई विनर की ट्रॉफी, Bigg-boss Hindi News

काजी तौकीर पहले भी कर चुके हैं ‘बिग बॉस’ जैसा शो, तब यह सुपरस्टार था होस्ट, जानें किसने उठाई विनर की ट्रॉफी, Bigg-boss Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Bigg Boss 20: अगर आप अभी भी काजी तौकीर को कोई हल्का फुल्का कंटेस्टेंट समझ रहे हैं तो जरा एक बार फिर सोच लीजिए। काजी के पास सिर्फ टैलेंट ही नहीं बल्कि इस तरह के शोज का तजुर्बा भी है।

‘बिग बॉस 20’ इस वक्त अपने चरम पर है। शो पर हर दिन नए टास्क के साथ ही कंटेस्टेंट के बीच जमकर बवाल मचा हुआ है। अब तक शो से तीन कंटेस्टेंट एलिमिनेट हो चुके हैं। वहीं सलमान खान भी इस अपने दबंग अंदाज में नजर आ रहे हैं। ‘बिग बॉस 20’ में सलमान और शो के कॉन्सेप्ट की तो चर्चा हो रही है, लेकिन एक कंटेस्टेंट ऐसा है, जो न सिर्फ अपने फैंस, बल्कि स्टार्स का भी फेवरेट बना हुआ है। ‘बिग बॉस 20’ शो पर जो भी स्टार आता है, वो बिना उसकी तारीफ किए खुद को रोक नहीं पाता, अब आप समझ ही गए होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं। हम बात कर रहे हैं, काजी तौकीर की। काजी बिग बॉस के घर के सबसे ज्यादा एंटरटेनर कंटेस्टेंट हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं ‘बिग बॉस 20’ से पहले भी काजी सेम ऐसा ही एक रियलिटी शो कर चुके हैं। हालांकि, उस शो के विनर का खिताब वो जीत नहीं पाए थे। आइए जानते हैं उस शो के बारे में…

‘बिग बॉस 20’ से पहले इस शो में आए थे नजर

काजी तौकीर के हम जिस रियलिटी शो की बात कर रहे हैं उसका नाम ‘सरकार की दुनिया’ है। ये शो 2 मार्च 2009 से 3 जुलाई 2009 तक रियल टीवी पर प्रसारित हुआ था। इस रियलिटी टेलीविजन शो ‘सरकार की दुनिया'(Sarkaar Ki Duniya) के होस्ट फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा थे।

कौन-कौन था इस शो में

काजी तौकीर के अलावा संजीव गुप्ता, रशीद अली, नंदिनी लाल, श्वेता रावत, नीरू गोस्वामी, मुस्कान अरुण भोसले, कुनिका बनर्जी, नवल दत्ता, शमोन अहमद, जतिंदर पाल सिंह, पुनीश शर्मा बतौर कंटेस्टेंट नजर आए थे।

कौन था इस शो का विनर

रियलिटी शो ‘सरकार की दुनिया’ के विनर का ताज पुनीत शर्मा के सिर पर सजा था। पुनीत को 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि मिली थी। शो के अंतिम चार (Top 4) प्रतिभागियों में पुनीश, अली मुगल, राशिद और संजू शामिल थे। बता दें कि पुनीत ‘बिग बॉस 11’ में भी नजर आए थे।

‘फेम गुरुकुल’ के विनर

बता दें कि ‘बिग बॉस 20’ से पहले काजी तौकीर ‘फेम गुरुकुल’ में नजर आए थे। ये एक सिंगिंग रिएलिटी शो था। काजी का सामना इस शो में दिग्गज सिंग अरिजीत सिंह के सामने हुआ था। हालांकि, इस शो की ट्रॉफी काजी ने जीती थी। ये शो साल 2005 में आया था।

घर में बचे अब इतने कंटेस्टेंट

बिग बॉस 20 के घर में 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री की है। वहीं, घर से रोहेद खान और ईशा रिखी बाहर हो गए हैं। ऐसे में बीते दिनों रीति तिवारी भी मिड एविक्शन का शिकार हुईं। अब घर में उनके अलावा मैरी कॉम, माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, खुशी दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, तन्मय सिंह उर्फ ScoutOp, रैपर यंग DSA (हर्ष विजय माचरे), ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान, फैजल खान, काजी तौकीर, अमन गांधी, उदिति सिंह बचे हैं।



Source link

You may also like

Leave a Comment