HomeBigg Boss 20Bigg boss 20 LIVE: नॉमिनेशन में मैरी कॉम ने की बॉक्सिंग, अरिश्फा से लड़ाई में कनिका के असिस्टेंट बने गुल्लू! – bigg boss 20 episode 30 written update in hindi 5 ocober 2026 pack a nomination punch
Bigg boss 20 LIVE: नॉमिनेशन में मैरी कॉम ने की बॉक्सिंग, अरिश्फा से लड़ाई में कनिका के असिस्टेंट बने गुल्लू! – bigg boss 20 episode 30 written update in hindi 5 ocober 2026 pack a nomination punch
‘बिग बॉस 20’ के आज के एपिसोड में शॉकिंग नॉमिनेशन्स हुए, जिसकी प्रक्रिया काफी अलग थी। मेरी कॉम ने अपनी बॉक्सिंग का जादू भी दिखाया। साथ ही, घर में कई सारी लड़ाइयां भी हुईं। जानिए आज के हाइलाइट्स।
बिग बॉस 20
‘ बिग बॉस 20 ‘ के धमाकेदार वीकेंड का वार के बाद अब बारी है मंडे के नॉमिनेशन की। आज की प्रक्रिया थोड़ी अलग थी और इसी बहाने घरवालों ने एक-दूसरे पर जमकर कीचड़ उछाला। वहीं, घर में कई सारी लड़ाइयां भी देखने को मिलीं। कनिका और अरिश्फा के बीच हुई लड़ाई में गुल्लू भी आ गए और कनिका का सपोर्ट किया। ये बात आग की तरह फैल गई।
आज का एपिसोड शुरू होते ही माही और उदिति के बीच कुछ खटपट दिखी। उदिति को माही के साथ खाना नहीं खाना था, वो वहीं से लेकर चली गईं। उसके बाद माही उदिति के बारे में कहती हैं कि उन्हें गेम के लिए उनकी जरूरत नहीं है। काजी और माही की बात होती है कि ये उदिति जो कर रहीं, उन्हें दिखना है इसलिए सब चल रहा है।
माही और उदिति की तू-तू, मैं-मैं
उदिति और माही की लड़ाई भी होती है, जब माही चॉपिंग के लिए मना कर देती हैं। उदिति के साथ माही की कहासुनी भी हो जाती है। दोनों अपने दोस्तों और बाकी लोगों के पास जाकर अपनी-अपनी बातें बताती हैं। अगले दिन सुबह होते ही सब डांस करते हैं। फिर गुल्लू, कनिका और उदिति की कुछ मजेदार बातें होती हैं।
माही ये बोलकर रोती हैं कि यंग ने उन्हें कहा था कि उन्हें डेंगू हो जाए। वो कहती हैं कि ‘मेरे बच्चे का क्या होगा।’
लेखक के बारे मेंकनिका सिंहकनिका सिंह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर डिजीटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital content producer) हैं। वे नवभारत टाइम्स की ‘एंटरटेनमेंट’ (Entertainment) टीम से जुड़ी हैं। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में उनका 7 साल लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टिंग और डेस्क पर काम किया है। कनिका ने फरवरी 2022 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जॉइन किया था। उन्होंने पिछले 4 साल में फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फिल्म रिव्यू, ओपिनियन, रियलिटी शोज और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज जैसे काम किए हैं। इसके अलावा, कनिका ने अपने करियर में हेल्थ, टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल जैसी बीट पर भी काम किया है।
बड़ी फिल्मों के ट्रेलर की कॉपी तैयार करना हो, या ट्रेंडिंग खबरों से लेकर ब्रेकिंग पर काम करना हो, कम समय में कॉपी बनाकर पब्लिश करना कनिका की पहली प्राथमिकता रहती है।
विशेषज्ञता- फिल्मों को लेकर चल रही हाइप और यूथ पर इसके असर की एनालिसिस कॉपी तैयार करना, वायरल ट्रेंड वाली खबरों पर काम करना, हर फिल्म पर अपने नजरिए से ओपिनियन लिखना, बिग बॉस शो को तीन महीने फॉलो करना और इस पर लगातार यूनिक कॉपी बनाना।
पत्रकारिता अनुभव: इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में आउटपुट डेस्क और डिजिटल मीडिया में 7 साल से कार्यरत कनिका सिंह ने साल 2018 से VNR Digital media से करियर की शुरुआत की। फिर नवभारत टाइम्स के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम करते हुए बाद में बॉलीवुड शादीज डॉट कॉम में एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए काम किया। इसके बाद नवभारत टाइम्स से फिर से जुड़ने का मौका मिला, जहां करियर की लंबी पारी की शुरुआत हुई। कनिका ने साल 2019 में बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली। इस दौरान, एंकरिंग से लेकर नुक्कड़ नाटक, पपेट्री शो, स्किट परफॉर्मेंस दी और स्किल्ड राइटिंग पर फोकस किया। इसके बाद 2021 में राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कन्युनिकेशन में मास्टर्स किया। 2018 में जर्नलिज्म में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया।… और पढ़ें