Home Morning News (खास खबरें)Assam Earthquake News| Earyhquake Today | Assam Earthquake | सुबह-सुबह कांपी धरती, असम में 4.5 और मणिपुर में 2.9 तीव्रता का भूकंप, अफगानिस्तान भी हिला

Assam Earthquake News| Earyhquake Today | Assam Earthquake | सुबह-सुबह कांपी धरती, असम में 4.5 और मणिपुर में 2.9 तीव्रता का भूकंप, अफगानिस्तान भी हिला

by BollywoodNewsAndMovie


होमताजा खबरदेश

सुबह-सुबह कांपी धरती, भारत के 2 राज्यों में जोरदार भूकंप, दहशत में भागे लोग

Last Updated:

Assam Earthquake Today News: देश में आज दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए. जी हां, मंगलवार सुबह भारत के पूर्वोत्तर में भूकंप के दो झटके महसूस किए गए. असम के नगांव में सुबह 4:23 बजे 4.5 तीव्रता का भूकंप आया. इसकी गहराई 33 किलोमीटर थी. इसके करीब चार मिनट बाद मणिपुर के तमेंगलोंग में 2.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. इसकी गहराई 12 किलोमीटर थी. बाद में अफगानिस्तान में भी 4.0 तीव्रता का भूकंप आया.

सुबह-सुबह कांपी धरती, भारत के 2 राज्यों में जोरदार भूकंप, दहशत में भागे लोगZoom

सुबह-सुबह कांपी धरती, असम में 4.5 और मणिपुर में 2.9 तीव्रता का भूकंप, अफगानिस्तान भी हिला (सांकेतिक तस्वीर)

Assam Earthquake Today News: भारत में सुबह-सुबह धरती कांपी है. देश के पूर्वोत्तर हिस्से में आज यानी मंगलवार सुबह भूकंप के दो झटके महसूस किए गए. पहला भूकंप असम में तो दूसरा भूकंप मणिपुर में आया. असम और मणिपुर में कुछ मिनट के अंतर पर ही धरती डोल उठी. इनमें सबसे तेज झटका असम के नगांव में महसूस किया गया. असम के नगांव में भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 दर्ज की गई. इसके कुछ ही मिनट बाद मणिपुर के तमेंगलोंग में भी भूकंप आया. यहां इसकी तीव्रता 2.9 रही. राहत की बात है कि अभी तक किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है.

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी यानी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, असम में सबसे जोरदार भूकंप आया. यह भूकंप सुबह 4 बजकर 23 मिनट 47 सेकंड पर आया. इसका केंद्र नगांव में था. भूकंप की गहराई जमीन के अंदर करीब 33 किलोमीटर थी. इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 मापी गई. इस भूकंप ने लोगों की नींद उड़ा दी. नींद में सोए लोग भी भूकंप आते ही घरों से निकलकर भागने लगे. डर का आलम यह था कि लोगों में चीख-पुकार मच गई. हालांकि, बाद में धरती का कंपन बंद होते ही चैन की सांस ली.

मणिपुर में भी झटके
इसके करीब चार मिनट बाद मणिपुर में भी धरती कांपी. यहां भूकंप सुबह 4 बजकर 27 मिनट 25 सेकंड पर आया. इसका केंद्र तमेंगलोंग में दर्ज किया गया. भूकंप की तीव्रता 2.9 थी. इसकी गहराई जमीन के अंदर करीब 12 किलोमीटर थी. यह भूकंप तब आया, जब लोग गहरी नींद में सोए थे. यहां भी लोगों की नींद भूकंप के झटकों के कारण ही खुली. भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर की ओर भागते दिखे.

अफगानिस्तान में भी आया भूकंप
भारत में आए इन दो झटकों के कुछ देर बाद अफगानिस्तान में भी भूकंप दर्ज किया गया. अफगानिस्तान में भूकंप सुबह 5 बजकर 25 मिनट 10 सेकंड पर आया. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.0 रही. अफगानिस्तान में आए भूकंप की गहराई काफी ज्यादा थी. इसका केंद्र जमीन के अंदर करीब 103 किलोमीटर की गहराई में था. इसका केंद्र 36.884 अक्षांश और 68.864 देशांतर पर दर्ज किया गया. भूकंप की वजह से यहां भी दहशत का माहौल है. वैसे भी पिछले दिनों भी अफगानिस्तान में भूकंप आया था.

About the Author

authorimg

शंकर पंड‍ित

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…

और पढ़ें



Source link

You may also like

Leave a Comment