Home Viralगोद में 11 हफ्ते का बेटा… भा रहा जे डी वेंस का ‘फैमिली मैन’ अंदाज, VIDEO वायरल – jd vance family man wife usha vance children viral video tstf

गोद में 11 हफ्ते का बेटा… भा रहा जे डी वेंस का ‘फैमिली मैन’ अंदाज, VIDEO वायरल – jd vance family man wife usha vance children viral video tstf

by BollywoodNewsAndMovie


दुनिया के ताकतवर नेताओं में शुमार अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे डी वेंस, कंधे पर नन्हा बच्चा और सीढ़ियों से उतरते हुए… ये नजारा शायद आपकी नजर से भी सोशल मीडिया पर गुजरा होगा.

अमेरिकी राजनीति में अपनी बेबाक छवि के लिए पहचाने जाने वाले जे डी वेंस ये अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा में है.5 अक्टूबर 2026 को अलास्का पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे डी वेंस  करीब  2 महीने  के बेटे एलेक को लेकर एयर फोर्स टू से उतरते नजर आ रहे हैं.एलेक नील वेंस का जन्म 19 जुलाई 2026 को हुआ था. वह जे डी वेंस और उषा चिलुकुरी वेंस की चौथी संतान हैं. उनका जन्म वाल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर, बेथेस्डा, मैरीलैंड में हुआ था.

अमेरिका के उपराष्ट्रपति वेंस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एयर फोर्स टू से उतरते हुए अपनी गोद में नन्हे बच्चे को लिए नजर आ रहे हैं. एक हाथ में बच्चा और दूसरे हाथ से लोगों का अभिवादन करते वेंस का यह अंदाज उनके राजनीतिक व्यक्तित्व से बिल्कुल अलग दिखाई देता है.

वीडियो में वेंस विमान की सीढ़ियों से नीचे उतरते दिखाई देते हैं सीढ़ियों से उतरते वक्त वेंस आसपास मौजूद लोगों और अधिकारियों की तरफ हाथ हिलाकर अभिवादन करते हैं. ये वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया.

देखें वीडियो

फैमिली मैन’ जे डी वेंस!

सोशल मीडिया पर वेंस की यह तस्वीर और वीडियो खास तौर पर उनके ‘फैमिली मैन’ वाले अंदाज की वजह से लोगों का ध्यान खींच रहा है. आमतौर पर अमेरिकी राजनीति और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन में अपनी भूमिका को लेकर सुर्खियों में रहने वाले वेंस इस वीडियो में एक पिता की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं. लोग कह रहे हैं कैसे एक परफेक्ट आदमी अपने काम के साथ-साथ अपनी फैमिली को वक्त भी दे सकता है, और उसकी जिम्मेदारी भी निभा सकते हैं.

 यह पहली बार नहीं है जब जे डी वेंस परिवार के साथ सार्वजनिक रूप से नजर आए हों. अप्रैल 2025 में भारत के अपने पहले आधिकारिक दौरे पर वह पत्नी उषा और अपने तीन बड़े बच्चों के साथ दिल्ली पहुंचे थे. परिवार ने अक्षरधाम मंदिर का दौरा किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी. उस दौरान बच्चों ने पारंपरिक भारतीय कपड़े पहने थे.

जे.डी. वेंस, पत्नी उषा वेंस और बच्चे, आगरा में ताजमहल दौरे के दौरान, 23 अप्रैल 2025.
जे.डी. वेंस, पत्नी उषा वेंस और बच्चे, आगरा में ताजमहल दौरे के दौरान, 23 अप्रैल 2025. (Photo: PTI)

जे डी वेंस की पत्नी उषा चिलुकुरी वेंस भारतीय मूल की अमेरिकी वकील हैं. उनका जन्म अमेरिका में हुआ और वह सैन डिएगो, कैलिफोर्निया में पली-बढ़ीं. उनके माता-पिता भारत से अमेरिका गए थे. उनके पिता इंजीनियर और यूनिवर्सिटी में शिक्षक रहे हैं, जबकि उनकी मां यूनिवर्सिटी प्रशासक रही हैं.

उषा ने येल यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की और बाद में येल लॉ स्कूल से कानून की पढ़ाई की. उन्होंने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में भी पढ़ाई की. वह अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स के लिए क्लर्क के तौर पर भी काम कर चुकी हैं.

येल में हुई थी जे डी और उषा की पहली मुलाकात

जे डी वेंस और उषा की मुलाकात येल लॉ स्कूल में हुई थी. दोनों उस समय कानून की पढ़ाई कर रहे थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने एक चर्चा समूह आयोजित करने में साथ काम किया था. शुरुआत में दोनों दोस्त थे और बाद में उनका रिश्ता आगे बढ़ा.उषा ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि वह और जे डी एक साथ कई क्लास करते थे और पहले दोस्त बने थे. दोनों ने 2014 में शादी की. उनकी शादी में उषा की भारतीय और हिंदू विरासत को भी जगह मिली और एक हिंदू समारोह भी हुआ था.

JD vance​

उषा ने जे डी के मुश्किल दौर में दिया साथ

जे डी वेंस ने कई मौकों पर अपनी पत्नी की भूमिका के बारे में बात की है. उन्होंने उषा को बेहद प्रतिभाशाली बताते हुए कहा है कि वह कई मामलों में उनसे ज्यादा उपलब्धियां हासिल कर चुकी हैं. उषा ने भी बताया है कि जब जे डी अपने धार्मिक विश्वास को लेकर दोबारा गंभीर हो रहे थे, तब उन्होंने उनका साथ दिया.

जे डी वेंस का पालन-पोषण ईसाई माहौल में हुआ था, जबकि उषा हिंदू परिवार से आती हैं. दोनों की धार्मिक पृष्ठभूमि अलग होने के बावजूद उनकी शादी में दोनों परंपराओं की झलक देखने को मिली.

यह भी पढ़ें: जेडी वेंस ने फ्लाईदुबई पायलट को लेकर उठाए गंभीर सवाल

चार बच्चों के माता-पिता हैं जे डी और उषा

जे डी और उषा अब चार बच्चों के माता-पिता हैं. उनके बड़े बेटे इवान का जन्म 2017 में हुआ. इसके बाद बेटे विवेक का जन्म 2020 में और बेटी मिराबेल का जन्म 2021 में हुआ. जुलाई 2026 में उनके चौथे बच्चे एलेक नील वेंस का जन्म हुआ.

एलेक का जन्म 19 जुलाई 2026 को हुआ था. वह एक मौजूदा अमेरिकी उपराष्ट्रपति के पद पर रहते हुए जन्म लेने वाला एक सदी से भी ज्यादा समय में पहला बच्चा है. जे डी और उषा ने बेटे के जन्म की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए साझा की थी.

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment