Home Viralसिक्योरिटी गार्ड को मिला मॉडलिंग कॉन्ट्रैक्ट! एक वायरल वीडियो ने बदली जिंदगी – security guard viral video modeling contract london fashion week soufian boucetta tstsd

सिक्योरिटी गार्ड को मिला मॉडलिंग कॉन्ट्रैक्ट! एक वायरल वीडियो ने बदली जिंदगी – security guard viral video modeling contract london fashion week soufian boucetta tstsd

by BollywoodNewsAndMovie


लंदन फैशन वीक में एक सिक्योरिटी गार्ड अपनी ड्यूटी कर रहा था. उसे क्या पता था कि वहां खड़े-खड़े उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाएगा और यही वीडियो उसकी जिंदगी बदल देगा. वीडियो इतना वायरल हुआ कि दुनिया भर की मॉडलिंग एजेंसियों की नजर उस पर पड़ गई. अब इस सिक्योरिटी गार्ड को मॉडलिंग का कॉन्ट्रैक्ट मिल गया है.

यह कहानी 24 साल के सुफियान बौसेटा की है. न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, वह साउथ लंदन में रहता है. पिछले महीने वह लंदन फैशन वीक के दौरान डिजाइनर सिमोन रोचा के शो में सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी कर रहा था. शो के दौरान कई लोग उसे देख रहे थे, लेकिन सुफियान ने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया. उनका कहना था कि लोग उन्हें अक्सर देखते हैं, इसलिए उन्हें यह सब सामान्य ही लगा.

एक वीडियो ने बदल दी जिंदगी
ड्यूटी खत्म करने के बाद सुफियान घर लौटे और फोन देखा तो हैरान रह गए. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था. वीडियो में वह फैशन शो के दरवाजे के पास सिक्योरिटी गार्ड की तरह खड़े नजर आ रहे थे.

इस वीडियो के साथ लिखा था- माफ करना सिमोन रोचा, कलेक्शन तो जबरदस्त था, लेकिन वहां के सिक्योरिटी गार्ड ने लड़कियों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया! देखते ही देखते वीडियो को 9 लाख से ज्यादा बार देखा गया. इसके बाद सुफियान के सोशल मीडिया इनबॉक्स में दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से मॉडलिंग एजेंसियों के मैसेज आने लगे.

सुफियान ने बताया कि उस वक्त वह सिर्फ अपना काम कर रहे थे. उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि कोई उनका वीडियो बनाकर Instagram पर डाल देगा. उन्होंने ड्यूटी खत्म की, घर गए और शॉवर लेने के बाद जब ऑनलाइन आए तो हर तरफ अपना वीडियो देखकर हैरान रह गए.

मिलान और पेरिस से भी आया ऑफर
वीडियो वायरल होने के बाद सुफियान को मिलान, पेरिस और अमेरिका से भी मॉडलिंग के लिए संपर्क किया गया. हालांकि, उन्होंने विदेश जाने के बजाय फिलहाल लंदन में ही काम करने का फैसला किया.

उन्होंने लंदन की एक एजेंसी के साथ मॉडलिंग कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है. यह लंदन की जानी-मानी मॉडलिंग एजेंसियों में शामिल है.  इस एजेंसी के साथ एगेल अकोल, यिलान हुआ और एथिएक गेंग जैसे मॉडल काम कर चुके हैं. कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के बाद सुफियान ने कैटवॉक की प्रैक्टिस शुरू कर दी है. वह फोटोशूट के लिए भी कुछ मॉडलिंग सेशन कर चुके हैं.

पहले कंस्ट्रक्शन में करते थे काम
सुफियान मूल रूप से स्पेन के रहने वाले हैं. करीब चार साल पहले वह ब्रिटेन आए थे. यहां उन्होंने शुरुआत में कंस्ट्रक्शन साइट पर काम किया. इसके बाद वह प्राइवेट सिक्योरिटी में आ गए.

सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर उन्होंने कई मशहूर हस्तियों की सुरक्षा भी की है. इनमें रिहाना द रॉक, जैसन सैथम और एरॉन पियरे जैसे नाम शामिल हैं. दिलचस्प बात यह है कि सुफियान को जिंदगी में कई बार लोगों ने मॉडल बनने की सलाह दी थी. उनकी लंबी हाइट और लुक्स की वजह से लोग अक्सर उनसे कहते थे कि उन्हें मॉडलिंग करनी चाहिए. लेकिन उन्होंने कभी इस बात को गंभीरता से नहीं लिया.

वह बताते हैं कि परिवार में लगभग सभी लोग लंबे हैं. सुपरमार्केट जाने या ट्रेन पकड़ने के दौरान भी लोग उनकी हाइट को लेकर कमेंट करते रहते हैं. कई बार तो एक दिन में 15 तक लोग उन्हें हैंडसम बताकर मॉडल बनने की सलाह दे चुके हैं.

अब मॉडलिंग में बनाना चाहते हैं करियर
फिलहाल सुफियान सिक्योरिटी का काम भी कर रहे हैं, लेकिन अब वह मॉडलिंग को लेकर काफी गंभीर हैं. उनका कहना है कि उन्हें यह नई दुनिया पसंद आने लगी है और वह भविष्य में इसे फुल-टाइम करियर बनाना चाहते हैं.

उनके परिवार के लिए भी यह बदलाव काफी चौंकाने वाला है. माता-पिता और दोस्त उन्हें मॉडलिंग की दुनिया में आगे बढ़ते हुए देखने के लिए उत्साहित हैं.

सुफियान के लिए लंदन फैशन वीक की वह ड्यूटी सिर्फ एक सामान्य शिफ्ट थी. लेकिन उसी दौरान बनाया गया कुछ सेकंड का वीडियो वायरल हुआ और देखते ही देखते सिक्योरिटी गार्ड से मॉडल बनने का रास्ता खुल गया.

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment