Home ViralMotihari News : हाथ-पैर बांधकर महिला से मारपीट का VIDEO वायरल, मौत के एक साल बाद FIR

Motihari News : हाथ-पैर बांधकर महिला से मारपीट का VIDEO वायरल, मौत के एक साल बाद FIR

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

Motihari News : मोतिहारी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत के करीब एक साल बाद घटना से पहले का कथित वीडियो वायरल होने से मामला फिर चर्चा में है. वीडियो में एक युवक और दो महिलाएं मनीषा देवी के हाथ-पैर बांधते और उसके साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं. मृतका के भाई पूरण कुमार सिंह ने ऋतिक कुमार, नीतू कुमारी और किरण देवी पर आरोप लगाया है.

ख़बरें फटाफट

हाथ-पैर बांधकर महिला से मारपीट का VIDEO वायरल, मौत के एक साल बाद FIRZoom

परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

मोतिहारी. पूर्वी चंपारण के संग्रामपुर थाना क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत से पहले का एक वीडियो सामने आने के बाद मामला फिर चर्चा में है. घटना वर्ष 2025 की बताई जा रही है, लेकिन अब सामने आए इस कथित वीडियो ने मनीषा देवी की मौत को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. वीडियो में एक युवक और दो महिलाएं कथित तौर पर मनीषा देवी के हाथ-पैर कपड़े से बांधते और उसके साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं.

बताया जा रहा है कि मनीषा देवी की संदिग्ध मौत से पहले उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर यह वीडियो बनाया था. बाद में वीडियो मृतका के परिजनों को उपलब्ध कराया गया. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक युवक और दो महिलाएं मनीषा के हाथ-पैर बांध रही हैं. इस दौरान उसके साथ मारपीट किए जाने का भी दावा किया जा रहा है. परिजनों के मुताबिक, वीडियो में मारपीट और हाथ-पैर बांधे जाने की घटना के कुछ ही देर बाद मनीषा देवी की संदिग्ध मौत की जानकारी सामने आई. इसके बाद से परिवार की ओर से पूरे मामले को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है.

भाई ने तीन लोगों को बनाया आरोपित

मृतका के भाई पूरण कुमार सिंह ने इस मामले में संग्रामपुर थाने में आवेदन देकर मनीषा देवी के पड़ोसी ऋतिक कुमार, नीतू कुमारी और किरण देवी को आरोपित बनाया है. परिवार का आरोप है कि मनीषा के साथ मारपीट की गई और उसके हाथ-पैर बांध दिए गए थे. इसके बाद उसकी मौत हो गई. पूरण कुमार सिंह का कहना है कि घटना के बाद परिवार ने न्याय के लिए संग्रामपुर थाना और डीएसपी के पास भी गुहार लगाई. परिजनों ने पुलिस को वीडियो उपलब्ध कराते हुए मामले की गंभीरता से जांच करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

SDPO ने दर्ज कराया FIR, जांच में जुटी पुलिस

परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. अरेराज SDPO पंकज मिश्रा ने बताया कि यह मामला करीब एक साल पुराना है. अब घटना से जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए FIR दर्ज की है. SDPO के मुताबिक, 26 सितंबर को इस मामले में FIR दर्ज की गई है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है. जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी.

About the Author

authorimg

Utkarsh KumarChief Sub Editor

Utkarsh Kumar is a senior multimedia journalist and digital newsroom leader with more than 15 years of experience across print, television, and digital media. He currently serves as the Chief S…

और पढ़ें



Source link

You may also like

Leave a Comment