‘बिग बॉस 20’ के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत में बिग बॉस बताते हैं कि आसिफ न्यूज एंकर होंगे. वो 3 बार न्यूज बुलेटिन करेंगे और उस दौरान कंटेस्टेंट्स को डिबेट के लिए बुलाया जाएगा. जो डिबेट में जीतेगा वो कैप्टेंसी के लिए दावेदार बनेंगे. वहीं आसिफ अगर टास्क ईमानदारी से करेगा तो वो सीधे सीधे कैप्टेंसी के दावेदार बनेंगे. पहले राउंड में लव और कनिका विनर बनते हैं. दूसरे राउंड अरिशफा और उदिती विनर बनते हैं. तीसरे राउंड में यंग डीएसए, स्काउट जीतते हैं. ये सभी कैप्टेंसी के दावेदार बनते हैं और साथ में आसिफ भी दावेदार बनते हैं.
वहीं शो में स्काउट और काजी तौकीर के बीच में जबरदस्त झगड़ा होता है. स्काउट काजी से कहता है कि वो थूके नहीं. फिर काजी गुस्से में आते हैं और कहते हैं थूक नहीं रहा. दोनों के बीत में झगड़ा बढ़ जाता है. काजी कहते हैं मैंने कब थूका. सेकंड राउंड के बाद वहीं माही और यंग डीएसए के साथ लड़ाई होती है. माही यंग को एमसी स्टैन की फर्स्ट कॉपी कहती हैं. वो कहती हैं, शो में मर्द डालो, ये मुझसे लड़ने आ रहे हैं. मैं इनसे भी बड़ा मर्द हूं, इनको काटकर खत्म कर दूंगी उन्हें पता भी नहीं चलेगा.
स्काउट की लव लाइफ
शो में स्काउट ने अपनी लव लाइफ की बात की. उन्होंने बताया कि उनकी गर्लफ्रेंड इंडोनेशिया में थी. मैं हर 3 महीने में उससे मिलने जाता था. लेकिन 2 साल बाद पता चलता है कि उसने मुझे चीट किया. उसके बाद से मैं किसी भी लड़की को या तो दोस्त रखती हूं या फिर बहन बना लेता हूं. फिर बाद में आम्रपाली स्काउट से करंट गर्लफ्रेंड के बारे में पूछती हैं. आम्रपाली पूछती हैं कि आप शादी क्यों नहीं कर रहे हो. तो स्काउट ने कहा मैं तो तैयार हूं लेकिन वो पहले अपना नाम बनाना चाहती है. उसे स्काउट के नाम से नहीं पहचान चाहिए.
तो आम्रपाली कहती हैं उसे बोलना कि मैं भी ऐसी ही थी. पहले नाम बनाना था. नाम बना लिया लेकिन लड़का हाथ से चला गया. बता दें कि काशवी हीरानंदानी स्काउट की गर्लफ्रेंड हैं.
कल के एपिसोड में लव और कनिका के बीच में राशन टास्क की वजह से भयंकर झगड़ा देखने को मिलेगा.
