Home Viralबदलता मौसम:सुबह-शाम की ठंड कर रही बीमार, सता रहा वायरल बुखार, अस्पतालों में उमड़ रही भीड़ – Viral Fever Grips Hathras As Weather Change

बदलता मौसम:सुबह-शाम की ठंड कर रही बीमार, सता रहा वायरल बुखार, अस्पतालों में उमड़ रही भीड़ – Viral Fever Grips Hathras As Weather Change

by BollywoodNewsAndMovie


हाथरस जिले में एक तरफ सुबह-शाम की गुलाबी ठंड के बीच वायरल बुखार का प्रकोप तेजी से पैर पसार रहा है। दूसरी तरफ स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल ने मरीजों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर जिला अस्पताल तक रोजाना सैकड़ों मरीज पहुंच रहे हैं।


मौसम में बदलाव के कारण वायरल बुखार के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। मंगलवार को हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव गढ़ी बलना में एक साथ कई लोगों के बीमार होने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी, जहां जांच के दौरान 10 लोग बुखार से पीड़ित पाए गए। जिला अस्पताल में बुधवार को 2250 मरीज परामर्श के लिए पहुंचे, जिनमें वायरल से प्रभावित 700 से अधिक मरीज रहे।

स्वास्थ्य सेवाएं चरमराने का खतरा

जिले में सीएचओ और एएनएम पहले से ही अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। इस बीच बृहस्पतिवार से एनएचएम के अंतर्गत कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी भी हड़ताल पर जा रहे हैं। करीब 829 स्वास्थ्य कर्मचारियों के सामूहिक हड़ताल पर जाने से जिले की प्राथमिक व ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ठप होने की आशंका बन गई है।



Source link

You may also like

Leave a Comment