Home Viralबदायूं: मामूली सी बात पर सड़क बनी जंग का मैदान, दो युवतियों के बीच मारपीट का Video Viral

बदायूं: मामूली सी बात पर सड़क बनी जंग का मैदान, दो युवतियों के बीच मारपीट का Video Viral

by BollywoodNewsAndMovie


संवाद सहयोगी, बिल्सी (बदायूं)। नगर में स्टेट बैंक के पास साइकिल छू जाने के मामूली से विवाद को लेकर दो युवतियों के बीच तीखी बहस हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच सड़क पर ही जमकर लात-घूंसे और मारपीट शुरू हो गई। इस पूरी घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

बिल्सी नगर के मुहल्ला नंबर पांच की निवासी वर्षा पैदल अपने घर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रही एक अन्य युवती की साइकिल वर्षा से छू गई। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों की ओर से अन्य लोग भी शामिल हो गए और सड़क पर ही मारपीट होने लगी। विवाद के दौरान सड़क पर भीड़ जमा हो गई।

मौके पर मौजूद किसी राहगीर ने इस पूरी मारपीट का वीडियो बना लिया, जो गुरुवार को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया। इस दौरान एक पुलिस कर्मी भी वहां खड़ा दिखाई दे रहा है।

हालांकि, मारपीट के दौरान वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए बीच-बचाव कराया और दोनों पक्षों को अलग कर शांत कराया। इस मामले में वर्ष की ओर से लिखित शिकायत बिल्सी थाना पुलिस से की गई है।

शिकायतकर्ता ने मारपीट करने वाले आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। बिल्सी इंस्पेक्टर मनोज कुामर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है और प्रसारित वीडियो के आधार पर घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।



Source link

You may also like

Leave a Comment