Home Box OfficeDrishyam 3 Box Office: ‘दृश्यम 3’ ने 10दिनों में ही रचा इतिहास, ‘बॉर्डर 2’ को पछाड़ बनी दूसरी धांसू फिल्म – drishyam 3 the conclusion box office collection day 10 became ajay devgn highest grossing film

Drishyam 3 Box Office: ‘दृश्यम 3’ ने 10दिनों में ही रचा इतिहास, ‘बॉर्डर 2’ को पछाड़ बनी दूसरी धांसू फिल्म – drishyam 3 the conclusion box office collection day 10 became ajay devgn highest grossing film

by BollywoodNewsAndMovie


अजय देवगन और तब्बू की फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने 10 दिनों में डंका पीट दिया है। इस फिल्म ने देश ही नहीं विदेशों में भी छप्पर फाड़कर कमाई कर ली है। 10वें दिन के कलेक्शन के मामले में फिल्म ने अजय देवगन की ही सारी फिल्मों का रेकॉर्ड ध्यवस्त कर दिया है।

Drishyam 3 The Conclusion Box Office Collection Day 10
अजय देवगन की फिल्म ने रचा इतिहास
अजय देवगन, जयदीप अहलावत, श्रिया सरन, तब्बू, रजत कपूर, प्रकाश राज, सौरभ शुक्ला, इश‍िता दत्ता जैसे तमाम चुनिंदा कलाकारों के दम पर तैयार की गई ‘दृश्यम 3’ ने 10 ही दिनों में इतिहास रच डाला है। साल 2015 में गोवा के विजय सलगांवकर (अजय देवगन) ने जो ‘दृश्यम’ का खेल रचा है उसके इर्द-गिर्द आजतक सारी पुलिस और सिस्टम घूम रही है। ‘दृश्यम’ के उसी चक्रव्यूह के साथ अब एक बार फिर विजय सलगांवकर अपनी नई कहानी लेकर हाजिर हुए हैं। विजय सलगांवकर ने इस फिल्म की तीसरी सीरीज में बाजी मारी है या नहीं, इसका सच तो फिल्म देखने वाले ही जान सकते हैं। फिलहाल यहां हम आपको बताने जा रहे हैं 10वें दिन यानी दूसरे रविवार को हुई फिल्म की कमाई के बारे में और जानते हैं इसने कितना कलेक्शन किया है।

अभिषेक पाठक निर्देशित इस फिल्म की कहानी ठीक वहीं से आगे बढ़ती है जहां 2022 में ‘दृश्यम 2’ खत्म हुई थी। यहां ये बताना सबसे जरूरी है कि अगर आप इस फिल्म को देखने वाले हैं तो पहले पिछली दोनों फिल्मों को जरूर निपटा लें। कहानी पूर्व आईजी मीरा देशमुख (तब्बू) की हताशा और निराशा से शुरू होती है जिसमें अपने बेटे समीर को खो दिया है। पत्नी मीरा देशमुख की हालत में देखकर उसके पति महेश देशमुख (रजत कपूर) बेटे का केस री-ओपन करने की गुजारिश करते हैं और फिर होती है क्राइम ब्रांच के एसपी राजवीर सिंह तोमर (जयदीप अहलावत) की एंट्री।