Home Box OfficeBox Office: ‘हनुमान अंश’ ने 66वें दिन लगाई जोर की दहाड़, छठी मैया पर आस्था वाली ‘द वन’ निकली ‘मिर्जापुर’ से आगे – hanuman ansh box office collection day 66 mirzapur the movie 4th sunday and the vvaan business

Box Office: ‘हनुमान अंश’ ने 66वें दिन लगाई जोर की दहाड़, छठी मैया पर आस्था वाली ‘द वन’ निकली ‘मिर्जापुर’ से आगे – hanuman ansh box office collection day 66 mirzapur the movie 4th sunday and the vvaan business

by BollywoodNewsAndMovie


प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा की कहानी पर बेस्ड ‘हनुमान अंश’ ने सिनेमाघरों में जो दहाड़ लगाई है, उसके सामने पिछले कई दिनों से चल रही भारी-भरकम कलाकारों की फिल्में भी शांत हो गई है। आइए जानते हैं ‘हनुमान अंश’ के सामने ‘मिर्जापुर: द मूवी’ और ‘द वन’ की कमाई का हाल।

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 66
हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, मिर्जापुर द मूवी और द वन की कमाई
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के जीवन और उनके चमत्कारों पर बनी कहानी ‘हनुमान अंश’ सुपर ब्लॉकबस्टर बन चुकी है। लेखक, निर्देशक और निर्माता डॉ. विशाल चतुर्वेदी की ये फिल्म उनकी ही किताब ‘डिवाइन डिटूर: दैट चेंज्ड माई लाइफ’ पर आधारित है। महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म में मामूली कलाकार हैं, जिन्हें इससे पहले शायद बहुत लोग जानते भी नहीं थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महाराज जी के किस्सों जैसा ही चमत्कार किया है, जिसे देख पब्लिक ही नहीं बल्कि इंडस्ट्री भी दंग है। वहीं इस फिल्म के अलावा ‘मिर्जापुर: द मूवी’ और सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘द वन’ की कमाई भी अब तक सिनेमाघरों में जारी है।

‘हनुमान अंश‘ फिल्म की कहानी एक युवा लड़के लक्ष्मी नारायण के शुरुआती जीवन पर बेस्ड है, जो अपनी मां के निधन के बाद ईश्वर की तलाश में घर से निकल जाता है। ये फिल्म उत्तर भारत में लक्ष्मी नारायण की आध्यात्मिक यात्रा और फिर उनके नीम करोली बाबा के रूप में बदलने की कहानी है। लक्ष्मी नारायण इस उम्मीद में घर से निकल जाते हैं कि यदि ने भगवान को खोज लेंगे तो वह अपनी मां से दोबारा मिल सकेंगे। इसी तलाश में वे उत्तर भारत के मंदिरों, जंगलों, नदियों और गांवों से होकर गुजरते हैं। वह अनुशासन, मौन और भक्ति का जीवन जीते हैं। सालों की यात्रा और संघर्ष के बाद आखिरकार वे ये समझ जाते हैं कि ईश्वर दुनिया से भागने में नहीं, बल्कि मानवता की सेवा करने में बसते हैं।