Home Bigg Boss 20BIGG BOSS 20: कौन हैं जतिन प्रताप सिंह? शो में होगी तीसरी वाइल्ड कार्ड एंट्री? इन्फ्लुएंसर के पोस्ट से बढ़ीं अटकलें

BIGG BOSS 20: कौन हैं जतिन प्रताप सिंह? शो में होगी तीसरी वाइल्ड कार्ड एंट्री? इन्फ्लुएंसर के पोस्ट से बढ़ीं अटकलें

by BollywoodNewsAndMovie


Jatin Pratap Singh

जतिन प्रताप सिंह (IANS)

हैदराबाद: बिग बॉस 20 को प्रसारित हुए एक महीने से ज्यादा दिन हो गए हैं. शो में हर दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिल रही है. हालिया एपिसोड में बीबी हाउस में दो नई वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है. सलमान खान के इस रियलिटी शो में सबसे पहले वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाले टीवी एक्टर मनीष गोयल रहे. वहीं, दूसरी वाइल्ड कार्ड एंट्री सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नकुल धूल उर्फ मिट्ठू डॉन की हुई. दो वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद सोशल मीडिया पर अब एक और नाम सामने आया है और वो नाम जतिन प्रताप सिंह का है.

हाल ही में अफवाहें उड़ रही थी कि जतिन प्रताप सिंह बिग बॉस 20 में तीसरे वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री ले सकते हैं. अब जतिन ने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है. उन्होंने रविवार, 11 अक्टूबर को अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की. तस्वीर में वह “वाइल्ड कार्ड” लिखे एक कार्ड के साथ सेल्फी लेते दिख रहे हैं. उन्होंने अपने चाहने वालों को हिंट देते हुए कैप्शन में “तथास्तु” लिखा है.

यूजर्स रिएक्शन्स

जतिन के इस पोस्ट के बाद उनके पोस्ट के कमेंट सेक्शन में सवालों की लड़ी लग गई. एक फैन ने लिखा है, ‘क्या आप बिग बॉस में जा रहे हैं?’ एक ने लिखा है, ‘कुछ जबरदस्त होने वाला है.’ एक दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘सलमान भाई, आपका इंतजार है.’ एक ने लिखा है, ‘ओहो, आपको बिग बॉस में देखना चाहता हूं.’ इसके अलावा कई फैंस ने उन्हें बिग बॉस 20 के लिए उन्हें बधाई दी.

जतिन प्रताप सिंह कौन हैं?

जतिन प्रताप सिंह नई दिल्ली के एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो ट्रैवल, लग्जरी लाइफस्टाइल और फैशन से जुड़े कंटेंट के लिए जाने जाते हैं. वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अलग-अलग जगहों, ट्रैवल एक्सपीरियंस और लाइफस्टाइल से जुड़ी चीजों की झलक शेयर करते हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 1.5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और उनके यूट्यूब चैनल जतिन प्रताप सिंह व्लॉग्स के 1.03 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं.

2023 में जतिन इंडियन आइकॉन सीरीज से जुड़े थे. यह फिटनेस, फैशन और भारतीय संस्कृति पर आधारित एक रियलिटी शो था, जिसमें वह जज के तौर पर नजर आए थे. उन्होंने खुद को एक इंटरनेशनल बैडमिंटन खिलाड़ी और स्टेट-लेवल ताइक्वांडो खिलाड़ी भी बताया था.

बीबी हाउस में इन इन्फ्लुएंसर से होगा सामना

बता दें, जतिन ऐसे घर में शामिल होने जा रहे हैं, जहां पहले से ही डिजिटल दुनिया के कुछ मशहूर नाम मौजूद हैं. स्काउटओपी, कुशल तंवर (जिन्हें ‘गुल्लू’ के नाम से जाना जाता है) और नकुल ढुल अभी इस शो का हिस्सा हैं.



Source link

You may also like

Leave a Comment