Home Viralबरेली:नीट यूजी कटऑफ घटाने का आदेश सोशल मीडिया पर वायरल, छात्रों में भ्रम – Fake Order To Lower Neet Ug Cutoff Goes Viral On Social Media

बरेली:नीट यूजी कटऑफ घटाने का आदेश सोशल मीडिया पर वायरल, छात्रों में भ्रम – Fake Order To Lower Neet Ug Cutoff Goes Viral On Social Media

by BollywoodNewsAndMovie


Fake Order to lower NEET UG cutoff goes viral on social media

वायरल आदेश की प्रति
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली में नीट यूजी काउंसलिंग 2026 में कटऑफ पर्सेंटाइल कम करने के नाम पर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक आदेश के फर्जी होने की आशंका है। आयुष मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. राकेश पांडेय ने स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।


उन्होंने बताया कि वायरल पत्र की प्रामाणिकता पर सवाल हैं और मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) की आधिकारिक वेबसाइट पर भी ऐसा कोई नया आदेश दिखाई नहीं दे रहा है। वायरल पत्र में पत्रांक रेफ. U-12021/05/2024-MEC और तारीख 12 अक्तूबर 2026 दर्ज है। इसमें राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) से परामर्श के बाद नीट यूजी 2026 सत्र के लिए सामान्य और ईडब्ल्यूएस श्रेणी का कटऑफ 15 पर्सेंटाइल, एससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांग श्रेणियों का कटऑफ 10 पर्सेंटाइल कम करने का दावा है।

चार जनवरी 2025 को नीट पीजी काउंसलिंग 2024 के संबंध में पत्र जारी होने की जानकारी है। ऐसे में एक ही पत्रांक से अलग-अलग वर्षों के लिए आदेश जारी होने के दावे की जांच जरूरी है। एमसीसी, एनएमसी, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए), केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से स्थिति स्पष्ट करने की अपील की है।



Source link

You may also like

Leave a Comment