सोशल मीडिया पर कई लोगों के डांस वीडियो वायरल होते हैं. कुछ लोगों के स्टेप्स यूजर्स को पसंद आ जाते हैं, तो कुछ लोगों के केवल डांस एक्सप्रेशन्स ही यूजर्स का दिल जीत लेते हैं. ऐसा ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक डांस वीडियो में एक महिला का अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है. वीडियो में पार्टी जैसा माहौल है, रात का समय है और सामने बने छोटे से स्टेज पर महिला लाल रंग के ट्रेडिशनल आउटफिट में डांस करती नजर आ रही है.
आंखों पर काला चश्मा, हाथों में चूड़ियां और हाथ में जाम लिए वह इतने जोश में डांस कर रही है कि यूजर्स महिला की अदाओं पर दिल हार बैठे हैं. वीडियो की शुरुआत से ही महिला का कॉन्फिडेंस नजर आता है. वह म्यूजिक की बीट के साथ कदम मिलाते हुए चेहरे से एक्सप्रेशन देती है और कभी कैमरे की तरफ देखकर डांस करती है तो कभी घूमकर अपने स्टेप्स दिखाती है. उसके अंदाज में देसीपन और पार्टी वाइब दोनों का शानदार मेल देखने को मिलता है.
लाल सूट और काला चश्मा
महिला ने लाल रंग का कुर्ता-सलवार पहना हुआ है, जिस पर गोल्डन एम्ब्रॉयडरी दिखाई दे रही है. इसके साथ पारंपरिक ज्वेलरी, चूड़ियां और लंबी चोटी उसके पूरे लुक को और खास बना रही हैं. वहीं काले रंग का चश्मा उसके देसी लुक में एक अलग ही स्वैग जोड़ देता है. आमतौर पर डांस वीडियो में लोग अपने आउटफिट और स्टेप्स पर ध्यान देते हैं, लेकिन यहां महिला ने अपने लुक को भी डांस का हिस्सा बना लिया. चश्मा लगाए हुए उसके एक्सप्रेशन और हाथों के इशारे वीडियो को और मजेदार बनाते हैं.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में नवरात्रि की धूम, भक्तों से गुलजार हुए मंदिर, देखें वीडियो
हाथ में जाम लेकर दिखाए डांस मूव्स
वीडियो का सबसे दिलचस्प हिस्सा वह है, जब महिला हाथ में जाम लिए हुए भी डांस करती रहती है. वह एक हाथ में गिलास संभालते हुए दूसरे हाथ से डांस के स्टेप्स करती नजर आती है. कई स्टेप्स में वह ग्लास को ऊपर उठाकर मस्ती भरे अंदाज में डांस करती है. महिला के डांस में पार्टी में खुलकर एंजॉय करने वाला अंदाज नजर आता है. महिला हर बीट पर अपने स्टेप्स और एक्सप्रेशन बदलती नजर आती है.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
इस वीडियो की खासियत किसी कठिन डांस फॉर्म या बड़े सेटअप में नहीं, बल्कि उसके देसी और मस्ती भरे अंदाज में है. वहीं महिला का केवल मस्ती भरा डांस ही नहीं यूजर्स उसके पूरे लूक की भी तारीफ कर रहे हैं. कई लोगों ने महिला से कमेंट सेक्शन में उनके आउटफिट के बारे में भी पूछा है. महिला के काले चश्मे वाले अंदाज ने लोगों का दिल ले लिया है.
कमेंट सेक्शन में तारीफ
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर लोग कई कमेंट्स कर रहे हैं. कुछ यूजर्स महिला के डांस की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ उनके कपड़ो की. एक यूजर ने कमेंट कर कहा है कि मैं भी आपके जैसा डांस करना चाहता हूं. एक अन्य यूजर ने कहा कि आप बहुत सुंदर है और आपका डांस भी एकदम जबरदस्त है. बहुत से यूजर्स ने केवल कमेंट सेक्शन में हार्ट वाली इमोजी शेयर करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है.
यह भी पढ़ें: 8 महीने के बच्चे ने माता के भजनों पर यूं किया डांस, जमकर लगाए जयकारे
